WWE Raw-John Cena Return News: डब्ल्यूडब्ल्यूई ने आधिकारिक तौर पर मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) के इस हफ्ते के एपिसोड में घोषणा की है कि जॉन सीना (John Cena) कंपनी के साथ अपनी 20 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए रेड ब्रांड पर लौट रहे हैं। 16 बार के डब्ल्यूडब्ल्यूई वर्ल्ड चैंपियन 27 जून को होने वाले रॉ के एपिसोड में अपनी वापसी करेंगे, जो टेक्सास के लारेडो से होगा।
BREAKING NEWS: @JohnCena returns to #WWERaw on Monday, June 27 to celebrate his 20 Year Anniversary with @WWE. pic.twitter.com/l8yurlx2wX
— WWE (@WWE) June 7, 2022
27 जून सीना के जीवन में एक विशेष स्थान रखता है क्योंकि इसी तारीख से उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने 2002 में स्मैकडाउन पर अपना आधिकारिक डेब्यू किया था। जहां उन्होंने कर्ट एंगल की चुनौती को स्वीकार करते हुए उनका सामना किया था और कर्ट पर एक बड़ी जीत हासिल की थी।
John Cena is returning to Raw on June 27 🚨
Exactly 20 years after his WWE debut pic.twitter.com/a0rLvpFQA8
— B/R Wrestling (@BRWrestling) June 7, 2022
इसी कारण से सीना 27 जून को डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार के रूप में अपनी 20वीं वर्षगांठ मनाने के लिए वापस आएंगे। सीनेशन लीडर वर्तमान में अपने हॉलीवुड शेड्यूल में व्यस्त हैं। लेकिन अब यह देखा जाना बाकी है कि क्या सीना एक सक्रिय प्रतियोगी के रूप में भी स्क्वेयर-सर्कल के अंदर वापसी करेंगे या नहीं। इसके अलावा यह देखना भी दिलचस्प होगा कि 27 जून को कंपनी किस तरह से सीना के डब्ल्यूडब्ल्यूई में 20 साल पूरे होने को सेलिब्रेट करती है।
WWE Raw: रोमन रैंस के साथ हुआ जॉन सीना का आखिरी का मुकाबला
जॉन सीना का आखिरी बार रिंग में पिछले साल समरस्लैम 2021 में देखा गया था। जहां उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रैंस का सामना किया था। लेकिन इस मुकाबले में उन्हें ट्राइबल चीफ से हार का सामना करना पड़ा था।
जिसके बाद वह हॉलिवुड लौट गए थे। लेकिन अब सीना एक बार फिर से डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपनी वापसी करने वाले हैं। लेकिन इस डब्ल्यूडब्ल्यूई ने सीना के लिए क्या योजनाएं बनाई हैं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें