WWE Raw Results Highlights: सैथ रॉलिंस ने किया कोडी रोड्स पर बुरी तरह से अटैक, मेन इवेंट में रिया रिप्ले ने की फैटल-फोर-वे मैच में शानदार जीत हासिल
WWE Raw Results Highlights & Live Streaming: मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) का इस हफ्ते का शो हेल इन ए सेल…

WWE Raw Results Highlights & Live Streaming: मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) का इस हफ्ते का शो हेल इन ए सेल का फॉलआउट एडिशन होगा। जिसकी मेजबानी डब्ल्यू आई रेश सेंटर ग्रीन बे से होगी। अगर इस बार के शो की बात करें तो इस हफ्ते के एपिसोड के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई तरफ से पूर्व डीवा चैंपियन मरीस (Maryse) की वापसी की घोषणा की गई है।
अगर आप इस हफ्ते के शो को लाइव घर बैठे ही अपनी टीवी स्क्रीन पर देखना चाहते हैं तो आपको हमारे द्वारा बताए गए तरीकों को अपनाना होगा। जिसके जरिए आप आसानी रॉ के इस पूरे को लाइव देख सकते हैं तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं कैसे देखें डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ को लाइव।
WWE Raw Results Highlights: Cody Rhodes Segment
#MITB 👀@CodyRhodes #WWERaw pic.twitter.com/JQOkH3RZz4
— WWE (@WWE) June 7, 2022
कोडी ने अपने इस सेगमेंट में हेल इन ए सेल में मिली अपनी जीत के बारे में बात की। इसके अलावा उन्होंने अपनी चोट के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी को दिखाना चाहते थे कि वह खराब परिस्थितियों में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके बाद उन्होंने सैथ के बारे में बात करते हुए उनकी प्रशंसा की और कहा कि उनके और सैथ के बीच की दुश्मनी का अब अंत हो गया है।
Both competitors look like winners right now.@CodyRhodes @WWERollins #WWERaw pic.twitter.com/ohlchWeymg
— WWE (@WWE) June 7, 2022
इसके बाद रोड्स ने मनी इन द बैंक में ब्रीफकेस जीतने का दावा करते हुए कहा कि अगर वह ठीक हो जाते हैं तो अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन बनना चाहेंगे। इसके बाद सैथ रॉलिंस एंट्री करते हैं और कोडी की तारीफ करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि वह कोडी को पसंद नहीं करते। लेकिन कल के मैच के बाद उनका रोड्स के लिए सम्मान बढ़ गया है।
WHY SETH WHY?@WWERollins, you have a LOT of explaining to do.#WWERaw pic.twitter.com/5IRVd0W7F9
— WWE (@WWE) June 7, 2022
इसके बाद रॉलिंस कहते हैं कि डस्टी रोड्स को अपने बेटे पर जरूर गर्व होगा और फिर कोडी ने सैथ से हाथ मिलाया और गले मिलकर वहां से चले गए।इसके बाद रोड्स भावुक होकर बैकस्टेज जाने लगे। लेकिन तब ही रॉलिंस ने पीछे से आकर स्लेजहैमर से उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद ऑफिशियल्स वहां पर आ गए।
The American Nightmare refuses the stretcher as @CodyRhodes walks away on his own power.#WWERaw pic.twitter.com/fOjEuvkV88
— WWE (@WWE) June 7, 2022
सैथ ने कोडी की चोट का निशाना बनाया। इसके बाद रोड्स को बैकस्टेज ले जाने के लिए स्ट्रेचर लाया गया।लेकिन कोडी ने स्ट्रेचर पर जाने से मना कर दिया और खुद ही उठकर बैकस्टेज चले गए।
WWE Raw Results Highlights: Becky Lynch vs Dana Brooke
· @BeckyLynchWWE prepares to face @DanaBrookeWWE
· @DanaBrookeWWE pins @TozawaAkira to become the NEW #247Champion
· @BeckyLynchWWE just challenged @DanaBrookeWWE for the #247Championship!What a wild edition of #WWERaw! pic.twitter.com/PmyGG5mydF
— WWE (@WWE) June 7, 2022
इस मैच के शुरू होते ही 24/7 चैंपियन अकीरा समेत अन्य सुपरस्टार्स ने एंट्री की। जहां डाना ब्रुक ने रिंग में अकीरा को पिन कर दिया और टाइटल जीत लिया। इसके बाद बेकी ने सभी को चेतावनी दी कि रिंग के अंदर कोई भी नहीं आएगा और फिर उन्होंने डाना से इस टाइटल को दाव पर लगाने के लिए कहा।
DANA BROOKE JUST PINNED BECKY LYNCH!!!@DanaBrookeWWE retains the #247Championship thanks to some help from @WWEAsuka!#WWERaw pic.twitter.com/xkqNITCcnC
— WWE (@WWE) June 7, 2022
जिसे डाना ने स्वीकार कर लिया और फिर यह मैच शुरू हुआ। जहां असुका ने एंट्री करते हुए बेकी का ध्यान भटकाया और इसका फायदा उठाकर डाना ने बेकी को पिन करने की कोशिश की। लेकिन बेकी ने किकआउट कर दिया और फिर इसके बाद यह मैच आगे बढ़ा। जहां असुका ने बेकी का पैर पकड़ लिया और डाना ने उन्हें पिन करके अपने इस टाइटल को रिटेन कर लिया।
WWE Raw Results Highlights: John Cena Return Announcement
BREAKING NEWS: @JohnCena returns to #WWERaw on Monday, June 27 to celebrate his 20 Year Anniversary with @WWE. pic.twitter.com/l8yurlx2wX
— WWE (@WWE) June 7, 2022
डब्ल्यूडब्ल्यूई ने जॉन सीना की वापसी की घोषणा की। जो 27 जून को रॉ में अपना रिर्टन करेंगे।
WWE Raw Results Highlights: The Miz TV
Welcome to the Premiere Party on #MizTV!@mikethemiz @MaryseMizanin #WWERaw pic.twitter.com/CYwcHzwSYE
— WWE (@WWE) June 7, 2022
इस सेगमेंट में द मिज अपनी पत्नी मरीस की तारीफ करते हुए नजर और साथ ही उन्होंने मनी इन द बैंक को भी हाइप किया। इसके साथ ही मिज और मरीस ने अपने शो का भी प्रमोशन किया और साथ ही फैंस की बेइज्जती भी की। इसके बाद रिडल ने एंट्री करते हुए मरीस के साथ फ्रेंच भाषा में बात की। इसके बाद रिडल ने रैंडी ऑर्टन के बारे में बात की। जिससे मिज खुश नजर नहीं आ रहे थे। क्योंकि वह यहां अपने शो का प्रमोशन करने के लिए आए थे।
"@RandyOrton, I hope you come back soon … unlike my stepdad."@SuperKingofBros#WWERaw pic.twitter.com/QesIVm9gIE
— WWE (@WWE) June 7, 2022
Even @mikethemiz is stunned that @NXTCiampa just laid out @SuperKingofBros on #WWERaw! pic.twitter.com/QHA9FHTeml
— WWE (@WWE) June 7, 2022
इसके बाद मिज ने रिडल को चुप कराने की कोशिश की। लेकिन रिडल ने ही उल्टा उन्हें चुप करा दिया। इसके बाद रिडल ने दावा किया कि वह अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल टाइटल जीतेंगे। इसके बाद रिडल ने मिज का मजाक बनाते हुए उन्हें एक मैच के लिए चैलेंज किया। लेकिन मिज ने कहा कि वह इसके लिए तैयार नहीं हैं और तब ही वहां अचानक से सिआम्पा आ गए और उन्होंने रिडल पर अटैक कर दिया और फिर मिज ने रिडल के चैलेंज को स्वीकार कर लिया।
WWE Raw Results Highlights: The Miz vs. Riddle
"I haVe YOuR PANts." – @SuperKingofBros@mikethemiz @MaryseMizanin #WWERaw pic.twitter.com/4eschn93tm
— WWE (@WWE) June 7, 2022
द मिज और रिडल के बीच यह मैच ज्यादा लंबा नहीं चला। इस मैच में मरीस ने भी दखल देने की कोशिश की। इस मैच के दौरान मरीस ने रेफरी का भटकाया।
RKO to @mikethemiz gets @SuperKingofBros the win on #WWERaw! pic.twitter.com/10SPmh55i3
— WWE (@WWE) June 7, 2022
जिसका फायदा उठाकर मिज ने मरीस के पर्स से रिडल पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन रिडल ने मिज पर एक आरकेओ लगाते हुए उन्हें पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली।
WWE Raw Results Highlights: The Usos vs. The Street Profits
AIR MONTEZ!@MontezFordWWE #WWERaw pic.twitter.com/cNbGkAuBMo
— WWE (@WWE) June 7, 2022
यह मैच काफी शानदार रहा। जहां सभी सुपरस्टार्स की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिली। इस मैच के दौरान स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने अपना फिनिशिंग मूव लगा दिया और वह जीत के काफी करीब पहुंच गए थे।
As @WWEUsos get counted out, the #StreetProfits are victorious on #WWERaw!@MontezFordWWE @AngeloDawkins pic.twitter.com/aXKFBbIZOW
— WWE (@WWE) June 7, 2022
लेकिन जिमी ने उन्हें रोक दिया और वहीं मोंटेज फोर्ड और जे उसो रिंगसाइड पर लड़ रहे और रिंग के अंदर रेफरी 10 काउंट कर रहे थे। लेकिन 10 काउंट होने से पहले ही फोर्ड रिंग में पहुंच गए और स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने काउंट आउट के जरिए इस मैच को जीत लिया।
WWE Raw Results Highlights: Bobby Lashley Segment
BICEP.@_Theory1 #WWERaw pic.twitter.com/jSoZQOn13Y
— WWE (@WWE) June 7, 2022
इस सेगमेंट में बॉबी लैश्ले ने हेल इन ए सेल में अपनी जीत के बारे में बात करते हुए एमवीपी पर निशाना साधा। लेकिन तब ही थ्योरी ने एंट्री करते हुए लैश्ले को बैकस्टेज जाने के लिए कहा।
😂😂😂😂😂😂@fightbobby @_Theory1 #WWERaw pic.twitter.com/O1H0ld0lxh
— WWE (@WWE) June 7, 2022
इसके बाद लैश्ले ने थ्योरी को एक मैच के लिए चुनौती दी। जिससे थ्योरी ने इंकार कर दिया और वह लैश्ले के साथ सेल्फी लेने लगे। लेकिन लैश्ले ने उन्हें एक किक लगाते हुए रिंग से बाहर कर दिया।
WWE Raw Results Highlights: Veer Mahaan vs. Dominik Mysterio
😬😬😬@VeerMahaan #WWERaw pic.twitter.com/BuvT7pfxs7
— WWE (@WWE) June 7, 2022
इस मैच के दौरान डॉमिनिक मिस्टीरियो वीर महान से दूर भागते हुए नजर आए। लेकिन वीर ने उन्हें पकड़ लिया और अपनी ताकत का प्रयोग किया। इस मैच को दौरान उन्होंने रे मिस्टीरियो पर भी हमला किया।
This is far from over between @VeerMahaan and the Mysterios!@reymysterio @DomMysterio35 #WWERaw pic.twitter.com/sVf4nmhCMY
— WWE (@WWE) June 7, 2022
हालांकि इस मैच में डोमिनिक ने भी अपना फिनिशिंग मूव लगाते हुए वीर को पिन करने की कोशिश की। लेकिन वीर ने किकआउट कर लिया। इसके बाद वीर ने डोमिनिक को मिलियन डॉलर आर्म मूव लगाया और सबमिशन में पकड़ने की कोशिश की। लेकिन रे ने आकर वीर पर अटैक कर दिया और अपने बेटे को बचा लिया।
WWE Raw Results Highlights: The Judgement Day Segment
Who wants to join #TheJudgmentDay?#WWERaw pic.twitter.com/B0eLTbXO5B
— WWE (@WWE) June 7, 2022
इस सेगमेंट में द जजमेंट डे अपने ग्रुप के नए सदस्य की घोषणा करने के लिए रिंग में आते हैं। जहां डेमियन प्रीस्ट ने इस प्रोमो की शुरुआत की। जिसमें वह जजमेंट डे के लिए सभी को उठने का आदेश देते हैं। इसके बाद रिया ने एक रात पहले बैलर स्टाइल्स और मॉर्गन पर अपने ग्रुप की जीत का दावा करते हुए पदभार संभाला और फिर सभी को संबोधित करते हैं और दर्शकों को अपना मुंह बंद करने के लिए कहते हैं।
.@EdgeRatedR won big on this one!!!#WWERaw pic.twitter.com/igdKXdQfPj
— WWE (@WWE) June 7, 2022
इसके बाद एज रिया और प्रीस्ट की उपलब्धियों को गिनवाते हैं और जजमेंट डे में शामिल होने के बाद वे कैसे बदल गए इसके बारे में बताते हैं। इसके बाद फिन बैलर की एंट्री होती है और जजमेंट डे अपने नए सदस्य का स्वागत करते हैं।
WHAT IS GOING ON?????????@EdgeRatedR has been betrayed by #TheJudgmentDay!#WWERaw pic.twitter.com/wItHWWKtX8
— WWE (@WWE) June 7, 2022
इसके बाद फिन बैलर एज से हाथ मिलाते हैं। जो अब जाहिर तौर पर वे जजमेंट डे के सबसे नए सदस्य हैं। इसके बाद उन्हें यह स्पष्ट करने के लिए कहा जाता है कि उन्होंने यह निर्णय क्यों लिया। जिस पर बैलर कहते हैं कि उन्हें कल रात अपने मैच के दौरान स्पष्टता मिली और उनके पास द जजमेंट डे में शामिल होने का एक मौका था। जिनसे वह अब और नहीं लड़ सकते थे।
After all @EdgeRatedR did for you………#WWERaw pic.twitter.com/2pVU7efZOQ
— WWE (@WWE) June 7, 2022
बैलोर आगे कहते हैं कि कल रात रिया और प्रीस्ट की आंखों में दृढ़ विश्वास को देखने के बाद वह बाहर गए और उन्होंने महसूस किया कि वह द जजमेंट डे में शामिल होना चाहते हैं। इसके बाद डेमियन प्रीस्ट कहते हैं कि वह तैयार हैं और फिर वह अचानक से एज पर हमला कर देते हैं।
WHY?@FinnBalor @ArcherofInfamy @RheaRipley_WWE #WWERaw pic.twitter.com/KhcLpH4B8H
— WWE (@WWE) June 7, 2022
इसके बाद रिया, प्रीस्ट और बैलर तीनों एज पर हमला करना जारी रखते हैं और फिर रेटेड आर सुपरस्टार एक बार फिर से खड़े होते हैं और वापस लड़ना शुरू कर देते हैं। लेकिन प्रीस्ट और बैलर उन पर भारी पड़ते हैं। वह एज को रिंग के बाहर अनाउंस टेबल पर पटक देते हैं।
#TheJudgmentDay just terminated @EdgeRatedR.#WWERaw pic.twitter.com/7J99LSjqGQ
— WWE (@WWE) June 7, 2022
इसके बाद रिया रिंग में कई चेयर लेकर आती हैं और फिर बैलर पहले एज को स्टील चेयर की रॉड से क्रॉस फेस लगाते हैं। जिन्हें रोकने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई ऑफिशियल्स रिंग में आने की कोशिश करते हैं। लेकिन रिया उन पर स्टील चेयर से अटैक कर देती हैं और वहीं रिंग में प्रीस्ट एज पर कॉनचेयरटोस लगा देते हैं।
WWE Raw Results Highlights: Omos vs Cedric Alexander
AT LEAST YOU TRIED 👈@TheGiantOmos @CedricAlexander #WWERaw pic.twitter.com/dqnSiNHtBi
— WWE (@WWE) June 7, 2022
इस मैच की शुरुआत में ही सेड्रिक अलेक्जेंडर ओमोस पर अटैक करने लगते हैं। लेकिन ओमोस सेड्रिक पर डबल हैंड चॉकस्लैम लगाकर उन्हें पिन कर देते हैं और आसानी से इस मैच को जीत जाते हैं।
POW! RIGHT IN THE KISSER!@HEELZiggler cuts @The305MVP off on #WWERaw. pic.twitter.com/kB3j7UQNTJ
— WWE (@WWE) June 7, 2022
लेकिन इस मैच के बाद ही डर्टी डॉग्स की वापसी होती है और रैंप पर उनका इंटरव्यू लिया जाता है। जहां एमवीपी कहते हैं कि तुम इस तरह से ओमोस की इस तरह से बेज्जती नहीं कर सकते और फिर डॉल्फ जिगलर एमवीपी को एक सुपरकिक लगा देते हैं और डर्टी डॉग्स वहां से भाग जाते हैं।
WWE Raw Results Highlights: Otis vs. Ezekiel
इस मैच की शुरुआत में ईजेकिल ने ओटिस पर अटैक किया। लेकिन ओटिस की ताकर के आगे वह टिक नहीं पाए। जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच ओटिस ने ईजेकिल को पिन करने की भी कोशिश की। लेकिन ईजेकिल ने किकआउट कर दिया।
THE TREE TRUNK!@otiswwe #WWERaw pic.twitter.com/jdwMYuCWtc
— WWE (@WWE) June 7, 2022
इसके बाद ओटिस ने ईजेकिल को सबमिशन में पकड़ा। जिससे बचते हुए ईजेकिल ने उन्हें टर्नबकल पर फेंक दिया और मैच में वापसी कर ली और फिर ईजेकिल ने ओटिल को क्रूसीफिक्स पिन करते हुए इस मैच में जीत हासिल कर ली।
ZEKE WINS!@IAmNotEliasWWE just upset @otiswwe on #WWERaw. pic.twitter.com/41y3aWu5RG
— WWE (@WWE) June 7, 2022
इसके बाद ईजेकिल माइक लेते हैं और केविन से एक रीमैच की मांग करते हैं। जिसके बाद केविन की एंट्री होती है और वह कहते हैं कि तुम्हें यह रीमैच तब ही मिलेगा। जब तुम यह मनोगे की तुम ही इलायस हो।
"I admit my name is Elias." 😲😲😲😲😲@FightOwensFight #WWERaw pic.twitter.com/2b4GbbKoe9
— WWE (@WWE) June 7, 2022
इसके बाद ईजेकिल मान लेते हैं कि वही इलायस है और केविन उन्हें रीमैच दे देते हैं। इसके बाद ईजेकिल कहते हैं कि उन्होंने झूठ बोला और वह इलायस नहीं हैं और फिर वह केविन को नी-टू फेस लगाकर रिंग से भाग जाते हैं।
WWE Raw Results Highlights: The number one contender’s fatal four-way match
.@YaOnlyLivvOnce x @AlexaBliss_WWE#WWERaw pic.twitter.com/rKgoMzEMQF
— WWE (@WWE) June 7, 2022
इस मैच की शुरुआत में डौड्रॉप एलेक्सा बिल्स और रिया रिप्ले लिव मॉर्गन से भिड़ गईं। इसके बाद रिंग में डौड्रॉप और रिया रह गईं। जहां दोनों एक दूसरे से भिड़ने लगीं। लेकिन इसी बीच एलेक्सा और लिव ने ड्रौड्रॉप को रिंग से बाहर खींच लिया। इसके बाद रिंग में लिव ने रिया पर अपना हमला जारी रखा। लेकिन रिया ने लिव पर पलटवार करते हुए उन्हें रिंग से बाहर कर दिया।
New strategy, @AlexaBliss_WWE?#WWERaw pic.twitter.com/1lrKLcMWAp
— WWE (@WWE) June 7, 2022
इसके बाद एलेक्सा रिंग में आईं और रिया से भिड़ने लगीं। लेकिन रिया एलेक्सा पर भी हावी हो गईं। इस बीच एलेक्सा ने वापसी करने की कोशिश की। लेकिन रिया ने पूरी तरह से एलेक्सा पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया। इसके बाद रिया ने एलेक्सा को वर्टिकल सुपलेक्स के लिए उठा लिया। लेकिन लिव ने रिया के मिड सेक्शन पर किक लगाते हुए दोनों को गिरा दिया। इसके बाद एप्रन पर खड़ी एलेक्सा ने लिव पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन उन्हें रिंग से बाहर गिरा दिया।
Prepare for trouble.
And make it double.@YaOnlyLivvOnce @AlexaBliss_WWE #WWERaw pic.twitter.com/FOaavP5mOk— WWE (@WWE) June 7, 2022
वहीं इसके बाद एलेक्सा रिंग के बाहर खड़ीं रिया पर कूदीं। लेकिन उन्हें रिया ने पकड़ लिया और तब ही लिव ने रिया पर ड्रॉप किक लगा दी और फिर इसके बाद डोड्रॉप ने सभी पर क्रॉस बॉडी मूव लगा दिया। इसके बाद रिंग में डौड्रॉप और एलेक्सा ब्लिस नजर आईं। जहां ड्रौड्रॉप ने एलेक्सा को सबमिशन में पकड़ लिया और फिर उन्हें कवर करने की कोशिस करने लगी। लेकिन एलेक्सा ने किकआउट कर दिया।
https://twitter.com/WWE/status/1534005065069088768
इसके बाद लिव ने पीछे से ड्रौड्रॉप पर अटैक कर दिया। लेकिन तब ही रिया ने भी अचानक से लिव पर हमला कर दिया। लेकिन इसी बीच लिव ने भी वापसी करते हुए रिया को टॉप टर्नबकल से रिया को एक हरिकेन राना लगाया और वहीं एलेक्सा ने रिया पर अटैक किया। इसी बीच अचानक से ड्रौड्रॉप ने लिव को पॉवरबॉम्ब लगा दिया और उन्हें पिन करने की कोशिश करने लगी। लेकिन एलेक्सा ने इस पिन को तोड़ दिया।
😲😲😲😲#WWERaw pic.twitter.com/uLWgl6Bnfk
— WWE (@WWE) June 7, 2022
इसके बाद ड्रौड्रॉप टर्नबकल पर चढ़ने लगीं। लेकिन एप्रन से रिया ने ड्रौड्रॉप पर हमला करना शुरू कर दिया और खुद भी टर्नबकल पर चढ़ गईं। लेकिन तब ही एलेक्सा और लिव ने दोनों को पकड़कर नीचे टर्नबकल से नीचे गिरा दिया। इसके बाद रिंग में लिव और एलेक्सा रह गईं। जहां दोनों एक दूसरे को रोलअप करने लगीं। लेकिन दोनों में से कोई भी कामयाब नहीं हो पाया।
.@RheaRipley_WWE is going to #MITB!!!#WWERaw pic.twitter.com/gqcKiKWDXd
— WWE (@WWE) June 7, 2022
इसके बाद एलेक्सा ने लिव को एक डीडीटी लगाई और फिर उन्होंने लिव को एक ट्विस्ट ऑफ फेथ लगा दिया। लेकिन तब ही ड्रौड्रॉप ने एलेक्सा को रिंग के बाहर कर दिया। इसके बाद लिव ने ड्रौड्रॉप पर अपना फिनिशिंग मूव लगाया। लेकिन रिंग के बाहर से निक्की ने डौड्रॉप को पकड़ लिया। लेकिन इसके बाद भी लिव ने हार नहीं मानी और उन्होंने ड्रौड्रॉप को एक क्रॉस बॉडी लगाई। लेकिन तब ही रिया रिंग में आ गईं और उन्होंने ड्रौड्रॉप को रिप टाईड लगाकर पिन कर दिया और इस मैच को जीत लिया।
जिसके बाद अब वह रॉ विमेंस की नंबर 1 कंटेंडर बन गईं और अंत में इस मैच के बाद फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट भी रिंग में रिया के साथ खड़े नजर आए।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें