WWE Raw Results: डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ का आज रात का एपिसोड मनी इन द बैंक (Money in the Bank) का गो-होम एडिशन था। जिसमें कई शानदार मैच और सेगमेंट देखने को मिले। लेकिन इन मैचों और सेगमेंटो के अलावा भी कुछ ऐसी चीजें थीं। जिन्हें देखकर फैंस के होश उड़ गए। आज के शो की इन्हीं कुछ चीजों को हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) के टॉप 3 मोमेंट्स पर एक नजर।
WWE Raw Results: जॉन सीना की वापसी पर हुआ उनका जोरदार स्वागत
Thank you @JohnCena.#CenaMonth #Cena20 #WWERaw pic.twitter.com/0EAaG27J9b
— WWE (@WWE) June 28, 2022
मंडे नाइट रॉ के आज रात के एपिसोड में जॉन सीना ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपने 20 साल पूरे करने के उपलक्ष में वापसी की। जहां सीना के एरिना में एंट्री करते ही उनका डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार्स ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद रॉ के एपिसोड के दौरान विंस मैकमोहन ने सीना का परिचय देते हुए उन्हें रिंग में बुलाया। जहां रैंप पर उनके स्वागत के लिए रॉ के सभी सुपरस्टार्स मौजूद थे। रिंग में आने के बाद सीना भावुक नजर आए।
😄😄😄😄😄😄😄@JohnCena #WWERaw pic.twitter.com/L67wXAOsy7
— WWE (@WWE) June 28, 2022
जहां उन्होंने कहा कि वह आज जो भी कुछ हैं, वह सिर्फ डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स की वजह से ही हैं और उनके इस जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए इससे अच्छी कोई जगह नहीं हो सकती थी। सीना की बातों को सुनकर फैंस ने भी सीना-सीना के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद सीना अपना सेगमेंट खत्म करके बैकस्टेज जाने लगे तो उन्होंने अपनी टी शर्ट और अपने बैंड अपने फैंस को दे दिए और उनके साथ पोज देकर फोटो भी खिंचवाए।
WWE Raw Results: 2 ऑन 1 हैंडीकैप मैच में बॉबी लैश्ले ने की शानदार जीत हासिल
Feast your eyes on the SELFIE-TRON!@_Theory1 #WWERaw pic.twitter.com/AJNKlL8fS4
— WWE (@WWE) June 28, 2022
डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ के आज रात के एपिसोड में ऑल माइटी बॉबी लैश्ले ने एक 2 ऑन 1 हैंडीकैप मैच में चाड गेबल और ओटिस का सामना किया।जहां थ्योरी इस मैच में रिंगसाइड इंफोर्सर के रूप में नजर आए। अगर इस मैच की बात करें तो इस मैच को दौरान थ्योरी का इंटरफेयर देखने को मिला।
"Is @fightbobby ok?" – @WWEGable#WWERaw pic.twitter.com/jJc5n0pAm0
— WWE (@WWE) June 28, 2022
लेकिन लैश्ले ने सभी बाधाओं को पार करते हुए, इस मैच में एक शानदार जीत हासिल की। लेकिन इस मैच के बाद थ्योरी ने लैश्ले पर हमला कर दिया। जिसमें गेबल और ओटिस भी शामिल हो गए। लेकिन लैश्ले सभी पर भारी पड़ गए और उन्होंने उल्टा ही थ्योरी, गेबल और ओटिस पर अटैक कर दिया।
WWE Raw Results: रिडल और बेकी लिंच ने किया मनी इन द बैंक के लिए क्वालिफाई
RIDDLE WINS!@SuperKingofBros just qualified for the Men's #MITB Ladder Match this Saturday! pic.twitter.com/kMTIuseh0z
— WWE (@WWE) June 28, 2022
मेंस एंड विमेंस मनी इन द बैंक के लिए आज रात आखिरी क्वालिफाइंग मैच हुए। आज के शो की शुरुआत में सबसे पहले मेंस मनी इन द बैंक में क्वालिफाई करने के लिए सबसे पहले एक बैटल रॉयल हुआ। जिसमें रॉ और स्मैकडाउन सुपरस्टार ने भाग लिया और रिडल इस मुकाबले को जीतकर मनी इन द बैंक छठे प्रतियोगी बने गए।
SUPER MANHANDLE SLAM!!!@BeckyLynchWWE #WWERaw pic.twitter.com/W3vLe7piF2
— WWE (@WWE) June 28, 2022
इसके बाद विमेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच के लिए आखिरी क्वालिफाइंग मुकाबला हुआ। जहां शायना बॉस्जलर, डौड्रॉप,निक्की ए.एस.एच,जाया ली, टमिना और बेकी लिंच ने एक-दूसरे का सामना किया। जहां बेकी लिंच जीत हासिल करके विमेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच की आखिरी प्रतियोगी बन गईं।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें