WWE Money in the bank 2022 Highlights: डब्ल्यूडब्ल्यूई मनी इन द बैंक आज लास वेगास के एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरिना से लाइव हुआ। जिसमें कई शानदार मैच देखने को मिले। जिसमें मेंस एंड विमेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच (Men’s and Women’s Money in the Bank Ladder Match) भी शामिल था। लेकिन इन मैचों के अलावा भी कुछ ऐसी चीजें थीं। जिन्हें देखकर फैंस को होश उड़ गए। आज के शो के इन्हीं कुछ हैरान करने वाले पलों को हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं तो बिना किसी देरी के डालते हैं मनी इन द बैंक के टॉप 3 मोमेंट्स (Money in the Bank Top 3 Moments) पर एक नजर।
WWE Money in the bank 2022 Highlights: लिव मॉर्गन ने किया अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश इन
LIV MORGAN DID IT!!!@YaOnlyLivvOnce has won the #MITB contract! pic.twitter.com/Ic4EWkDD49
— WWE (@WWE) July 3, 2022
मनी इन द बैंक के आज के बेहतरीन पलों में से एक मोमेंट लिव मॉर्गन का मनी इन द बैंक कॉन्ट्रेक्ट कैश इन करना था। लिव ने आज रात पहले तो विमेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच में हिस्सा लिया और इस मुकाबले में ब्रीफकेस को जीतकर इसे रोंडा राउजी पर कैश इन किया। लिव ने अपना यह कॉन्ट्रैक्ट रोंडा पर उस समय कैश इन किया।
LIV MORGAN!!!!!!!!!!!!@YaOnlyLivvOnce #MITB pic.twitter.com/jo2YU74QNM
— WWE (@WWE) July 3, 2022
जब रोंडा ने नताल्या के खिलाफ अपनी स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था। रोंडा की इस जीत के बाद ही लिव रिंग में आ गईं और उन्होंने अपना यह कॉन्ट्रैक्ट कैश इन कर दिया। जिसके बाद उन्होंने रोंडा पर रोलअप पिन के जरिए जीत हासिल कर ली और इसके बाद रोंडा ने खुद ही अपनी चैंपियनशिप लिव को सौंप दी और उनके गले लगकर बैकस्टेज चली गईं।
WWE Money in the bank 2022 Highlights: अनडिस्प्यूटेड टैग-टीम चैंपियनशिप मैच का अंत रहा विवादस्पद
GRAND!!!@MontezFordWWE @AngeloDawkins #MITB pic.twitter.com/1woDFadrqa
— WWE (@WWE) July 3, 2022
आज रात द उसोस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड टैग-टीम चैंपियनशिप को द स्ट्रीट प्रॉफिट्स के खिलाफ डिफेंड किया। जहां दोनों ही टीमों की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिली। लेकिन इस मुकाबले का अंत विवादस्पद रहा।
👀🤔@MontezFordWWE #MITB pic.twitter.com/aacVyEjtWm
— WWE (@WWE) July 3, 2022
क्योंकि इस मैच के अंत में जब द उसोस ने मोंटेज फोर्ड को वन डी लगाकर पिन किया तो उस समय फोर्ड का कंधा ऊपर उठा हुआ था। जिसे रेफरी देख नहीं पाए और पिन होने के बाद फोर्ड ने इस बात को लेकर अपत्ति जताई। जिसके बाद रिप्ले में फोर्ड का कंधा ऊपर की और उठा हुआ दिखाई दे रहा था। लेकिन तब तक रेफरी और द उसोस वहां से जा चुके थे।
WWE Money in the bank 2022 Highlights: एडम पीयर्स ने किया थ्योरी को मेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच में आठवें प्रतियोगी के रूप में शामिल
BREAKING: @_Theory1 has just been added to the Men's #MITB Ladder Match as revealed by @ScrapDaddyAP! pic.twitter.com/EbOiSbcVA2
— WWE (@WWE) July 3, 2022
मनी इन द बैंक का समापन आज रात मेंस लैडर मैच के साथ हुआ। लेकिन इस मैच से पहले एडम पीयर्स ने एंट्री करते हुए, थ्योरी को मेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच के आठवें प्रतियोगी रूप में इस मुकाबले में शामिल कर दिया।
THEORY IS MR. #MITB!@_Theory1 wins!!! pic.twitter.com/AXg3cn1fvt
— WWE (@WWE) July 3, 2022
जिसे देखकर सभी सुपरस्टार्स हैरान थे। लेकिन थ्योरी इस बात से काफी खुश नजर आ रहे थे। इस मुकाबले में थ्योरी ने केवल आठवें प्रतियोगी के रूप में शामिल हुए। बल्कि मेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच का ब्रीफकेस उतारकर इस मुकाबले को जीतने में भी कामयाब रहे।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें