Cricket
MI vs DC मैच से पहले Zomato ने किया Rohit Sharma का समर्थन-देखें

MI vs DC मैच से पहले Zomato ने किया Rohit Sharma का समर्थन-देखें

MI vs DC मैच से पहले Zomato ने किया Rohit Sharma का समर्थन, किया अनोखा पोस्ट
मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी के संकट के बीच फूड डिलीवरी पार्टनर ज़ोमैटो ने रोहित शर्मा का समर्थन किया है।

IPL 2024 MI vs DC: मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी के संकट के बीच फूड डिलीवरी पार्टनर ज़ोमैटो ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का समर्थन किया है। क्योंकि मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के आगामी मुकाबले से पहले ज़ोमैटो की तस्वीर जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

IPL 2024 में MI का ख़राब प्रदर्शन

MI वर्तमान में चल रहे आईपीएल लीग में संघर्ष कर रही है क्योंकि वे एक भी मुकाबला जीतने में अभी तक सफल नहीं हुई। जिसके बाद प्रशंसक फ्रेंचाइजी के खराब प्रदर्शन के लिए अपने नए कप्तान हार्दिक पांड्या को दोषी ठहरा रहे हैं। साथ ही रोहित शर्मा के फिर से कप्तान बनाने की मांग कर रहे हैं।

Zomato ने भी किया रोहित शर्मा का समर्थन

ज़ोमैटो का होर्डिंग वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने लिखा है, “यह विज्ञापन दाल तड़का के लिए नहीं है, यह शर्मा जी का लड़के के लिए है।”

एमआई जब आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी तो नए आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी। क्योंकि उसके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोट से उबरने के बाद टीम में शामिल हो गए हैं और टीम को उम्मीद होगी कि बल्लेबाज फ्रेंचाइजी के लिए किस्मत बदल देंगे।

Editors pick