Aaj Ka IPL Match Kon Jitega LSG vs DC: आईपीएल के 17वें सीजन में आज यानी 12 अप्रैल शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमें आज शाम साढ़े 7 बजे से इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेलने उतरेंगी। चलिए जानते हैं कि आज के आईपीएल मैच में किसके जीतने की ज्यादा संभावना है।
Ekana Cricket Stadium Pitch Report
लखनऊ की पिच हमेशा से ही लो स्कोरिंग पिच रही है। लखनऊ में दोनों तरह की पिच हो सकती हैं। अगर यहां पर काली मिट्टी की पिच हुई तो ये गेंदबाजों के लिए आरामगाह होगी। क्योंकि काली मिट्टी वाली पिच पर गेंद गिरने के बाद धीमी गति से आती है। जिसे बल्लेबाज ठीक तरह से समझ नहीं पाता है। वहीं अगर पिच लाल मिट्टी की होती है तो ये बल्लेबाजों को मदद कर सकती है। ये लाल मिट्टी की पिच पर बेहतर स्पिन और उछाल होता है, जिस पर स्कोर करना आसान हो जाता है।
LSG vs DC आज का मैच कौन जीतेगा
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने आपस में अब तक कुल 3 मैच खेले हैं। इसमें तीनों मुकाबले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने नाम किए हैं। जबकि, दिल्ली कैपिटल्स एक भी मैच नहीं जीत पाई है। ऐसे में इस मुकाबले में भी लखनऊ के जीतने के चांस ज्यादा हैं।