विराट कोहली आईपीएल में ऑरेंज कैप होल्डर है। वह दुनिया के सबसे शानदार क्रिकेटर में शामिल हैं, उनके रिकार्ड्स बताते हैं कि वह कितने महान बल्लेबाज हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच ने कोहली की तारीफ में कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में जितने भी क्रिकेटर्स देखें हैं उनमे सबसे बेस्ट विराट कोहली है।
जस्टिन लैंगर ने कहा, “”मैंने अपने जीवन में जितने भी खिलाड़ी देखे हैं उनमें विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ हैं, मुझे विव रिचर्ड्स, बॉर्डर, तेंदुलकर, लारा, क्रो बहुत पसंद हैं लेकिन कोहली की ऊर्जा और जुनून असाधारण है, वह बहुत फिट हैं और उनके विकेट के बीच दौड़ लाजवाब है।”
विराट कोहली टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम अभी 4037 रन हैं। वनडे में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे (13848) बल्लेबाज हैं।
यह भी देखें– LSG फैन ने KL Rahul को बताया डिफेंस मिनिस्टर, कप्तान बोले- ‘मेरे स्ट्राइक रेट का मजाक उड़ाएंगे’
विराट कोहली आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते हैं, अभी तक हुए पांच मैचों में उनका बल्ला खूब चला है। उन्होंने 5 मैचों में 316 रन बनाए हैं, उनके पास ऑरेंज कैप है। हालाँकि उनकी टीम का प्रदर्शन उतना ही खराब है, उसने 5 में से 4 मैच हारे हैं। आरसीबी अंक तालिका में 9वें नंबर पर है।
Virat Kohli Stats
FORMAT | Mat | Inns | Runs | HS | Ave | BF | SR | 100s | 50s |
Tests | 113 | 191 | 8848 | 254* | 49.15 | 15924 | 55.56 | 29 | 30 |
ODIs | 292 | 280 | 13848 | 183 | 58.67 | 14797 | 93.58 | 50 | 72 |
T20Is | 117 | 109 | 4037 | 122* | 51.75 | 2922 | 138.15 | 1 | 37 |
FC | 145 | 239 | 11097 | 254* | 50.21 | 19827 | 55.96 | 36 | 38 |
List A | 326 | 313 | 15290 | 183 | 57.48 | 16333 | 93.61 | 54 | 80 |
T20s | 381 | 364 | 12310 | 122* | 41.87 | 9205 | 133.73 | 9 | 93 |