Virat Kohli Fan: टी20 विश्वकप में विराट कोहली (Virat in T20 World Cup 2022) की शानदार फॉर्म दिख रही है, जो पिछले कुछ समय से गायब थी। रन मशीन कोहली के बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। क्रिकेट ग्राउंड हो या इससे बाहर, विराट कोहली का जलवा हमेशा देखने को मिलता हैं। वह दुनिया में सबसे ज्यादा फैंस रखने वाले क्रिकेटर हैं। ऐसे ही एक फैन बलूचिस्तान (Balochistan) में हैं, जिन्होंने अपनी आर्ट से कोहली के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया।
बलूचिस्तान के Gaddani में एक सैंड आर्टिस्ट ने विराट कोहली के प्रति अपना प्यार व्यक्त करते हुए रेत पर उनकी आकृति बनाई। फोटो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कला और विराट के प्रति प्यार की तारीफ़ होने लगी। बलूचिस्तान पाकिस्तान का पश्चिमी प्रान्त है। बलूचिस्तान नाम का क्षेत्र बड़ा है और यह ईरान और अफगानिस्तान के सटे हुए क्षेत्रों में बंटा हुआ है।
यह भी देखें – IND vs SA LIVE: ख़राब फॉर्म के दौर से गुजर रहे हैं KL Rahul, मेंटल कंडीशनिंग कोच Paddy Upton से करेंगे मुलाकात
Virat Kohli Fan : विराट कोहली का फैन क्लब बहुत बड़ा, सोशल मीडिया पर भी नंबर 1
विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन, ट्विटर पर 50 मिलियन से अधिक फॉलोवर हैं। विराट इंस्टाग्रम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं, वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कमाई के मामले में भी सबसे आगे हैं।
Virat Kohli in T20 World Cup 2022 : वर्ल्डकप में विराट कोहली
विराट कोहली ने अभी तक हुए दोनों मैचों में अर्धशतक जड़ा हैं। पहले मैच में विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ 62 रन बनाए थे। यानी अभी कोई गेंदबाज विराट कोहली का विकेट नहीं ले सका है।
विराट कोहली टी20 वर्ल्डकप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, और अब जल्द ही वह महिला जयवर्धने का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे और पहले नंबर पर आ जाएंगे। विराट कोहली के इस समय 989 रन है, वहीं 1016 रनों के साथ टॉप पर जयवर्धने हैं। कोहली को 28 रन और चाहिए नंबर 1 पर आने के लिए, जो वह जल्द ही पूरा कर लेंगे।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।