Cricket
UPW vs DC Highlights: शेफाली वर्मा की तूफानी पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने 9 विकेट से जीता मुकाबला

UPW vs DC Highlights: शेफाली वर्मा की तूफानी पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने 9 विकेट से जीता मुकाबला

UPW vs DC Highlights: शेफाली वर्मा की तूफानी पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने 9 विकेट से जीता मुकाबला
UPW vs DC Highlights: विमेंस प्रीमियर लीग में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से हराया। मरिजनने कप्पे प्लेयर ऑफ़ द मैच चुनी गई।

WPL 2024, Delhi Capitals vs UP Warriorz: महिला प्रीमियर लीग में सोमवार को यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लेनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। दिल्ली की गेंदबाज मरिजनने कप्पे ने टॉप आर्डर को ध्वस्त किया, उन्होंने टॉप 3 बल्लेबाजों को आउट किया। इसके बाद राधा यादव ने 4 विकेट चटकाए। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 120 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे दिल्ली ने 33 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

Player Of The Match: मरिजनने कप्पे ने पॉवरप्ले में 3 ओवर किए, कप्तान ने उनके चार ओवर एक साथ करवाए। मरिजनने कप्पे ने 5 रन दिए और 3 विकेट चटकाए। ये शानदार प्रदर्शन है, जिसके लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया।

दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 120 रनों का लक्ष्य मिला था। कप्तान मेग लेनिंग और शैफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत की और टीम को जीत तक लेकर गए, हालांकि लेनिंग विजयी रन लगने से 1 गेंद पहले आउट हो गई। लेनिंग ने 43 गेंदों में 51 रन बनाए। दूसरे छोर पर शेफाली वर्मा ने तेज तर्रार पारी खेली, उन्होंने 43 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जड़े। दिल्ली कैपिटल्स इस जीत के बाद अंक तालिका में दूसरे नंबर पर आ गई हैं।

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मरिजनने कप्पे ने 4 ओवरों में मात्र 5 रन दिए और टॉप आर्डर के 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उन्होंने एलिसा हीली, वृंदा दिनेश और टहलिए मैक्ग्रा को आउट किया। इसके बाद राधा यादव ने 4 विकेट चटकाए, उन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 20 रन दिए। यूपी के लिए सबसे अधिक रन श्वेता सेहरावत ने बनाए, उन्होंने 42 गेंदों में खेली इस पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया।

DC Highglights: 123/1 (14.3 Over)

शेफाली वर्मा- 64*
जेमिमा रोड्रिगेज- 4*

10:18 pm- 9 विकेट से जीती दिल्ली कैपिटल्स: तीसरे नंबर पर आई जेमिमा रोड्रिगेज ने विजयी चौका लगाया। 33 गेंद शेष रहते दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की।

10:16: 1st WICKET: अर्धशतक जड़ने के बाद मेग लेनिंग आउट, जीत के लिए 1 रन चाहिए और अच्छी पारी खेलने के बावजूद वह विजयी रन नहीं बना पाई। सोफी एक्लेस्टोन की गेंद पर वृंदा दिनेश ने अच्छा कैच पकड़ा। लेनिंग ने 43 गेंदों में 51 रन बनाए।

10:15: मेग लेनिंग का अर्धशतक: मेग लेनिंग ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर 2 रन लेने के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। इस पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए। इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने लक्ष्य के बराबर स्कोर कर लिया है, अब जीत के लिए एक रन चाहिए।

10:06 pm – शेफाली वर्मा का अर्धशतक: शैफाली को 2 मौके मिले, वह 48 पर थी तब एलिसा हीली ने उनका स्टंप छोड़ा था। इसके बाद दीप्ति शर्मा की गेंद पर 48 के स्कोर पर ही किरण नवगीरे ने उनका आसान कैच छोड़ दिया था। उन्होंने दीप्ति द्वारा डाले गए 12वें ओवर में ही छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया।

9:48 pm: यूपी ने स्ट्रेटेजिक टाइम आउट लिया। 8 ओवरों का खेल खत्म हो गया है, यूपी का कोई गेंदबाज विकेट नहीं हासिल कर सका है। दिल्ली कैपिटल्स आसानी से लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। यूपी को जीत के लिए 72 गेंदों में 52 रन चाहिए। मेग लेनिंग 22 ओर शैफाली वर्मा 45 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

9:40 pm: Powerplay: शुरूआती 6 ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स पूरी तरह हाफी नजर आई। 11 के स्कोर पर मेग लेनिंग का कैच छूटा थ। दूसरे छोर से शैफाली वर्मा तेज तर्रार पारी खेल रही है। उन्होंने पॉवरप्ले में 2 छक्कों की मदद से 41 रन बना लिए हैं। वह अपने अर्धशतक की ओर हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने पॉवरप्ले में बिना विकेट गवाए 58 रन बना लिए हैं। लेनिंग 15 रन बनाकर नाबाद हैं।

कैच छूटा: तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मेग लेनिंग का कैच छूटा। इस समय लेनिंग 11 पर खेल रही थी।

9:24 – 2.3 Over: शैफाली वर्मा ने सुल्ताना की गेंद पर मारा छक्का, ये इस पारी का पहला छक्का।

9:19 pm: शेफाली वर्मा ने पहले ओवर की अंतिम गेंद पर चौका मारा। सोफी एक्लेस्टोन के पहले ओवर में 7 रन आए।

9:15 pm: दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू। मेग लेनिंग और शेफाली वर्मा दिल्ली की पारी की शुरुआत कर रही हैं।

UPW Highlights: 119/9 (20 Over)

यूपी वॉरियर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए दिया 120 रनों का लक्ष्य।

9:02 pm: सोफी एक्लेस्टोन (6) – राधा यादव की गेंद पर सोफी मेग लेनिंग के हाथों कैच आउट। ये यूपी की पारी की आखिरी गेंद थी, राधा यादव का ये पारा विकेट।

8:56: दीप्ति शर्मा (5) – एनाबेल सदरलैंड ने दीप्ति शर्मा को आउट किया। बल्लेबाज बड़ा शॉट मारना चाहता था, जिसकी अंतिम ओवरों में मांग भी थी लेकिन बल्लेबाज को पर्याप्त दूरी नहीं मिली ओर बॉउंड्री लाइन पर मरिजनने का अच्छा कैच।

8:50 pm: श्वेता सहरावत (45) – अर्धशतक से चूकी श्वेता सेहरावत, लेकिन उन्होंने एक महत्वपूर्ण पारी खेली। 42 गेंदों में 45 रन, उन्हें 18वें ओवर में राधा यादव ने आउट किया। वह आगे बढ़कर बड़ा शॉट मारना चाहती थी लेकिन मिस हुई ओर विकेट कीपर ने अच्छा स्टंप किया। राधा यादव का ये तीसरा विकेट है।

8:45 pm: श्वेता सेहरावत ने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका मारकर यूपी का स्कोर 100 पर पहुँचाया। अब डेथ ओवरों का खेल जारी है। श्वेता अपने अर्धशतक की ओर हैं।

8:35 pm: WICKET: पूनम खेमनार (10) – अरुंधत्ति रेड्डी ने 15वें ओवर की पांचवी गेंद पर पूनम को शिखर पांडेय के हाथों कैच आउट कराया।

8:20 pm: WICKET: किरण नवगीरे (10)– राधा यादव ने किरण नवगीरे को 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया, उन्होंने अपनी गेंद पर एक अच्छा कैच पकड़ा। नवगीरे ने इससे पिछली गेंद पर ही 81 मीटर का लम्बा छक्का मारा था लेकिन इस गेंद पर उन्हें दूरी नहीं मिली। उनके रूप में यूपी का पांचवा विकेट 57 के स्कोर पर गिरा।

8:12 pm: 4th WICKET: ग्रेस हैरिस (17) राधा यादव ने दसवें ओवर की पांचवी गेंद पर ग्रेस हैरिस को आउट किया। पिछली गेंद पर हैरिस ने चौका मारा था, इस गेंद पर भी वह आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलना चाहती थी लेकिन गेंद बल्ले पर सही से नहीं आई और शैफाली वर्मा के लिए आसान सा कैच।

8:07 pm: 9 ओवरों के बाद ढाई मिनट का ब्रेक, स्ट्रेटेजी टाइम आउट। अभी दिल्ली कैपिटल्स ने पकड़ बना रखी है। लगभग आधी पारी खत्म हो गई है, यूपी के सिर्फ 33 रन है। 3 महत्वपूर्ण विकेट गिर चुके हैं।

8:00 pm : मरिजनने कप्पे के चारों ओवर खत्म हो गए हैं, कप्तान ने उनसे लगातार चार ओवर करवा दिए हैं। मरिजनने कप्पे ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 5 रन दिए हैं और 3 टॉप बल्लेबाजों के विकेट हासिल किए हैं।

7:51 pm: 3rd WICKET: मरिजनने कप्पे ने पांचवे ओवर की अंतिम गेंद पर यूपी की कप्तान एलिसा हीली (13) को आउट किया। आगे बढ़कर बड़ा शॉट मारना चाहती थी बल्लेबाज, गेंद को ऊंचाई मिली लेकिन दूरी नहीं। शैफाली वर्मा का अच्छा कैच। मरिजनने कप्पे का ये मैच का तीसरा विकेट है और इसी ओवर का दूसरा विकेट।

7:47 pm: 2nd WICKET: मरिजनने कप्पे ने पांचवे ओवर की पहली गेंद पर टहलिए मैक्ग्रा (1) को बोल्ड किया। शानदार गेंद, जिस पर बल्लेबाज पूरी तरह चकमा खाई।

7:39 pm: 1st WICKET: मरिजनने कप्पे को मिला पहला विकेट। बाहर जाती इस गेंद को दूर से खेल दिया वृंदा दिनेश (0) ने, कवर की दिशा में खेलना चाहती थी लेकिन गेंद थर्ड मैन की तरफ और शिखा पांडे ने बॉउंड्री लाइन में अच्छा कैच पकड़ा।

7:38 pm: शिखा पांडे द्वारा डाले गए दूसरे ओवर में 2 चौके, इस ओवर में कुल 10 रन आए।

7:35 pm: मरिजनने कप्पे ने पहला ओवर डाला, सिर्फ एक सिंगल। अच्छी शुरुआत।

UPW vs DC Playing 11: दिल्ली कैपिटल्स में कोई बदलाव नहीं, यूपी में एक बदलाव

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स आज पहली जीत की तालाश में हैं। किसी एक टीम को आज पहली जीत मिलेगी तो एक टीम लगातार दूसरी हार झेलेगी। दिल्ली ने कोई बदलाव नहीं किया है जबकि यूपी ने एक बदलाव किया है और गौहर सुल्ताना को प्लेइंग 11 में शामिल किया है।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: मेग लाइनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिगेज, मरीजनने कप्प, एनाबेल सदरलैंड, तान्या भाटिया (विकेट कीपर), अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मनी, शिखा पांडेय, राधा यादव।

यूपी की प्लेइंग 11: एलिसा हीली (कप्तान और विकेट कीपर), वृंदा दिनेश, टहलिए मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, किरण नवगीरे, पूनम खेमनार, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, गौहर सुल्ताना।

7:00: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

  • UPW vs DC Live Telecast: स्पोर्ट्स18 और स्पोर्ट्स 18 HD पर लाइव प्रसारण।
  • UPW vs DC Live Streaming: जियो सिनेमा वेबसाइट और जियो सिनेमा ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग।

Toss: यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच बेंगलुरु के एम् चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली की कप्तान मेग लेनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

Editors pick