Cricket
सूर्यकुमार बने इस साल के चौथे भारतीय टी20 कप्तान, जानें 13 भारतीय टी20 कप्तानों की लिस्ट

सूर्यकुमार बने इस साल के चौथे भारतीय टी20 कप्तान, जानें 13 भारतीय टी20 कप्तानों की लिस्ट

सूर्यकुमार यादव बने टी20 क्रिकेट में भारत के 13वें कप्तान।
Suryakumar Yadav T20 Captain: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में कप्तानी के लिए उतरने के साथ ही सूर्यकुमार ने किया अपना कप्तान डेब्यू

Suryakumar Yadav T20 Captain: सूर्य कुमार यादव टी20 क्रिकेट में भारत के 13वें कप्तान बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार (23 नवंबर) को विशाखापत्तनम में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में कप्तानी के लिए उतरने के साथ ही सूर्यकुमार ने भारत के लिए कप्तानी में अपना डेब्यू किया। m

2021 के बाद से सातवें भारतीय टी20 कप्तान बने सूर्यकुमार

सूर्या 2021 के बाद से टी20 में भारत के सातवें कप्तान और इस साल हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और ऋतुराज गायकवाड़ के बाद भारत के चौथे टी20 कप्तान बने हैं।

सूर्या से पहले अगस्त में जसप्रीत बुमराह आयरलैंड के दौरे पर भारत के कप्तान बने थे। वहीं सितंबर-अक्टूबर में चीन में हुए एशियन गेम्स में टी20 मैचों के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी की थी और अब सूर्यकुमार यादव टी20 टीम के कप्तान बने हैं।

टी20 में भारत का नेतृत्व करने वाले खिलाड़ी:

वीरेंद्र सहवाग (2006 में पहले टी20 में)

एमएस धोनी (2007)

सुरेश रैना (2010)

अजिंक्य रहाणे (2015)

विराट कोहली (2017)

रोहित शर्मा (2017)

शिखर धवन (2021)

ऋषभ पंत (2022)

हार्दिक पंड्या (2022)

केएल राहुल (2022)

जसप्रीत बुमराह (2023)

ऋतुराज गायकवाड़ (2023)

सूर्यकुमार यादव (2023)

33 वर्षीय के सूर्यकुमार यादव ने मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए अपना टी20 डेब्यू किया था। वह अब तक भारत के लिए 53 टी20 मैचों में 46.02 की औसत से 3 शतकों और 15 अर्शतकों की मदद से 1841 रन बना चुके हैं।

Editors pick