Cricket
SuryaKumar Yadav की IPL में वापसी, MI vs DC मैच में मिला मौका

SuryaKumar Yadav की IPL में वापसी, MI vs DC मैच में मिला मौका

सूर्यकुमार यादव पूरी तरह फिट होने के करीब: टी20 विश्व कप नजदीक आते ही भारत के लिए अच्छी खबर
IPL 2024 MI vs DC: आज आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है।

IPL 2024 MI vs DC: आज आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चोट से उबरने के बाद सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) की आईपीएल में वापसी हुई है। सूर्य को मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

SuryaKumar की IPL में वापसी

यह स्टार बल्लेबाज पिछले चार से पांच सत्र में मुंबई के लिए सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी रहा है और इस सत्र में अपने पहले तीन मैच हारने वाली टीम को उनकी कमी खली। लेकिन अब सूर्यकुमार ने आईपीएल में वापसी कर ली है। उम्मीद है की वह मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए आगे ले जाएंगे।

यह भी पढ़ें: इन 2 खिलाड़ियों के साथ कभी रूम शेयर नहीं करेंगे रोहित शर्मा, किया नाम का खुलासा

लंबे समय से चोटिल थे Suryakumar Yadav

बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ही सूर्य चोटिल हुए थे। जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई। तब से सूर्य एनसीए में पुनर्वास में थे। इसके बाद उन्होंने स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी भी कराई, जिससे उन्हें क्रिकेट के मैदान पर वापसी में देरी हुई।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्टजे, ईशांत शर्मा, खलील अहमद

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमराह

Editors pick