Cricket
CSK vs LSG मैच से पहले धोनी को चेन्नई के गेंदबाज ने किया चोटिल, रैना ने खोला बड़ा राज

CSK vs LSG मैच से पहले धोनी को चेन्नई के गेंदबाज ने किया चोटिल, रैना ने खोला बड़ा राज

MS Dhoni के नाम पर हो रही ठगी, मांगे इतने रुपये- जानें क्या है पूरा मामला
MS Dhoni का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह लंगड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। सुरेश रैना ने धोनी की चोट को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है।

MS Dhoni Injury CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स से 19 अप्रैल शुक्रवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बुरी खबर आ रही है। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह लंगड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में सुरेश रैना ने धोनी की चोट को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। रैना ने धोनी की चोट का जिम्मेदार सीएसके की खोज माथीसा पथिराना को बताया।

धोनी के लंगड़ाने का वीडियो वायरल

महेंद्र सिंह धोनी के अच्छे दोस्त और वर्तमान में कमेंट्री पैनल का हिस्सा सुरेश रैना ने आरसीबी और एसआरएच के बीच मैच के दौरान धोनी के लंगड़ाने के पीछे के कारण का खुलासा किया। उन्होंने कहा, “वो पथिराना का यॉर्कर लगा था।” विशेष रूप से, श्रीलंका के युवा गेंदबाज ने एमआई की पारी का 20वां ओवर डाला और ऐसी ही एक डिलीवरी के दौरान गेंद धोनी को लगी जब धोनी उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे।

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 में अपनी बल्लेबाजी से खूब मनोरंजन कर रहे हैं, उन्होंने कुछ जोरदार पारी खेली हैं। 42 वर्षीय खिलाड़ी ने 2023 सीजन के ठीक बाद घुटने की सर्जरी करवाई। हालांकि धोनी समय रहते ठीक हो गए, लेकिन उनके लंगड़ाने की क्लिप सामने आ गई। अब उनके लखनऊ के खिलाफ अगले मैच में खेलने पर संदेह बना हुआ है।

Editors pick