Sakshi Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी (MS Dhoni Wife) साक्षी रावत धोनी का आज जन्मदिन है। धोनी ने अपने जन्मदिन से 3 दिन पहले 2010 (4 जुलाई) साक्षी के साथ साथ फेरे लिए थे. दोनों की एक प्यारी से बेटी है, जिसका नाम जीवा है। धोनी और साक्षी अभी रांची में रहते हैं। चलिए इस जोड़े से जुड़ी कुछ और जानकारी और दोनों की लव स्टोरी (Mahendra Singh Dhoni Love Story) के बारे में भी आपको बताते हैं।
एमएस धोनी की शादी 2010 में जब हुई तब तक उन्हें पूरा देश जानता था, वह सेलिब्रिटी बन चुके थे क्योंकि 2007 में उनकी कप्तानी में टीम ने टी20 वर्ल्डकप जीता और उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन भी कमाल का था। इसके बावजूद जब धोनी की शादी हुई तब ही फैंस और मीडिया को साक्षी के बारे में पता चला, इससे पहले इसकी भनक किसी को नहीं थी कि धोनी की कोई गर्लफ्रेंड भी है या उनकी शादी होने वाली है. दोनों की शादी देहरादून में हुई थी।
Birthday Whistles to the Super Queen, of our #SuperFam. Here’s to many more in Yellove! 💛#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/k64YkdH1br
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 19, 2022
Sakshi Dhoni Birthday: गुवाहाटी में हुआ साक्षी का जन्म
साक्षी सिंह रावत का जन्म गुवाहाटी के असम में हुआ था। उनका होमटाउन देहरादून, उत्तराखंड में है। साक्षी ने रांची से ही अपनी पढ़ाई की, औरंगाबाद होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी। उनकी एक बहन और एक भाई है। साक्षी को अब क्रिकेट का काफी शौक हो गया है, वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लगभग सभी मैच देखने पहुँचती है।
MS Dhoni Love Story: ऐसी है धोनी और साक्षी की लव स्टोरी
2007 में टीम इंडिया का कोलकाता के होटल ताज बंगाल में रुकी थी, धोनी और साक्षी उस समय कोलकाता में मिले थे। साक्षी होटल मैनेजमेंट की स्टूडेंट थी, वह इंटरनशिप पर थी। धोनी के मैनेजर ने दोनों की मुलाक़ात करवाई, साक्षी धोनी के मैनेजर को पहले से जानती थी। पहली मुलाक़ात में ही धोनी को साक्षी पसंद आ गई थी। वैसे धोनी और साक्षी के पिता एक ही कंपनी में काम करते थे, और ये दोनों भी एक दूसरे को पहले जानते थे।
धोनी ने उनका नंबर अपने मैनेजर से लिया और फिर उन्हें मैसेज किया। 2008 से दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। बाकी शादी के दिन तक दोनों की डेट की खबर ना लीक हुई, ना साक्षी का नाम कभी सामने आया। सभी को साक्षी के बारे में तब पता चला, जब धोनी ने उनसे शादी की।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।