Cricket
रोमारियो शेफर्ड ने आखिरी ओवर में उड़ाए गेंदबाजों के होश, फैंस बोले ‘किधर था रे तू’

रोमारियो शेफर्ड ने आखिरी ओवर में उड़ाए गेंदबाजों के होश, फैंस बोले ‘किधर था रे तू’

MI vs DC मैच में रोमारियो शेफर्ड ने बनाए 1 ओवर में 32 रन, ट्विटर पर यूं आए रिएक्शन
शेफर्ड ने तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे को चार छक्कों और दो चौकों की मदद से मुंबई को 20 ओवर में पांच विकेट पर 234 रन तक पहुंचाया।

MI vs DC IPL 2024: रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) ने पारी के आखिरी ओवर में 32 रन बनाए। शेफर्ड ने तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे को चार छक्कों और दो चौकों की मदद से मुंबई को 20 ओवर में पांच विकेट पर 234 रन तक पहुंचाया। यह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का छठा सबसे महंगा ओवर था। अब इस तरह की बल्लेबाजी के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।

ट्विटर पर यूं आए रिएक्शन

आईपीएल में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन

37 – प्रशांत परमेश्वरन के ओवर में क्रिस गेल (आरसीबी बनाम केटीके, बेंगलुरु; 2011)

37 – हर्षल पटेल के ओवर में रवींद्र जड़ेजा (सीएसके बनाम आरसीबी, मुंबई; 2021)

35 – पैट कमिंस के ओवर में डेनियल सैम्स (केकेआर बनाम एमआई, पुणे; 2022)

33 – परविंदर अवाना के ओवर में सुरेश रैना (CSK बनाम KXIP, मुंबई; 2014)

33 – रवि बोपारा के ओवर में मनोज तिवारी और क्रिस गेल (KKR बनाम KXIP, कोलकाता; 2010)

32 – एनरिक नॉर्टजे के ओवर में रोमारियो शेफर्ड (एमआई बनाम डीसी, मुंबई; 2024)

Editors pick