Cricket
पृथ्वी शॉ पहली बार IIFA अवॉर्ड शो में गर्लफ्रेंड निधी तपाड़िया के साथ आए नजर

पृथ्वी शॉ पहली बार IIFA अवॉर्ड शो में गर्लफ्रेंड निधी तपाड़िया के साथ आए नजर

पृथ्वी शॉ पहली बार IIFA अवॉर्ड शो में गर्लफ्रेंड निधी तपाड़िया के साथ आए नजर
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ समय पहले वो एक भोजपुरी फिल्म की एक्ट्रेस के साथ झगड़े के कारण चर्चाओं में आए थे। वहीं अब वो अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड निधि तापड़िया के साथ IIFA अवॉर्ड शो में नजर आए। इसका […]

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ समय पहले वो एक भोजपुरी फिल्म की एक्ट्रेस के साथ झगड़े के कारण चर्चाओं में आए थे। वहीं अब वो अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड निधि तापड़िया के साथ IIFA अवॉर्ड शो में नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) अवॉर्ड के 23वें सीजन में पृथ्वी शॉ अपनी गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया के साथ पहुंचे। वहीं ये पहला मौका है जब ये दोनों पहली बार किसी सार्वजनिक जगह या समारोह पर पहली बार नजर आए हैं। इस दौरान का वीडियो Viral Bhayani ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

https://www.instagram.com/reel/CsuDcFKKgv3/?utm_source=ig_embed&ig_rid=5eda4998-02b7-4b71-bb3f-6ffa3ec850cf

वहीं इस अवॉर्ड शो में पृथ्वी और निधी काले रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। जहां शॉ ने काले रंग की जैकेट, काली शर्ट, काली जींस और काली टोपी पहनी है। जबकि निधी काले रंग की साड़ी में कहर ढा रही हैं। दोनों ने IIFA के ग्रीन कार्पेट पर फोटोग्राफर्स के लिए साथ में पोज दिया।

इसके साथ ही पृथ्वी शॉ के क्रिकेट करियर की बात करें तो वो आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे। हालांकि, इस सीजन में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। जिस कारण उन्हें कुछ मैचों से बाहर रखा गया। इस सीजन में वो महज एक अर्धशतक ही लगा पाए। इस दौरान उनका औसत 13.25 और स्ट्राइक रेट 124.70 का रहा। वो दो पारियों में बिना खाता खोले ही आउट हुए।

Editors pick