Cricket
धीमी ओवर गति के कारण मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर लगा जुर्माना

धीमी ओवर गति के कारण मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर लगा जुर्माना

धीमी ओवर गति के कारण मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर लगा जुर्माना
Hardik Pandya Fined: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ नौ रन से जीत दर्ज की।

Hardik Pandya Fined: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स (PBKS vs MI) के खिलाफ नौ रन से जीत दर्ज की। लेकिन, उनके कप्तान हार्दिक पंड्या पर बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया है। दरअसल हार्दिक पर यह जुर्माना मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण लगाया गया है।

रोमांचक रहा PBKS vs MI मुकाबला

जसप्रित बुमराह और जेराल्ड कोएत्ज़ी की शानदार गेंदबाजी के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार 78 रन की पारी खेली जबकि पंजाब के लिए आशुतोष शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

यह भी पढ़ें: आशुतोष शर्मा के फैन हुए सैम करन, PBKS vs MI मैच के बाद तारीफ में कह दी बड़ी बात

BCCI ने धीमी ओवर गति के लिए हार्दिक पंड्या पर ठोका जुर्माना

पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली जीत मुंबई इंडियंस के लिए थोड़ी महंगी पड़ गई। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक मीडिया एडवाइजरी में, बीसीसीआई ने घोषणा की कि मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए हार्दिक पंड्या पर 12 लाख रुपय का जुर्माना लगाया है।

Editors pick