Cricket
भाईचारा ऑन टॉप…मैच के बाद गले मिले महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर, देखें

भाईचारा ऑन टॉप…मैच के बाद गले मिले महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर, देखें

CSK vs KKR मैच के बाद गले मिले महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर, देखें
महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर आमने-सामने आए। चेन्नई सुपर किंग्स ने ये मुकाबला सात विकेटों से जीत लिया।

CSK vs KKR: आईपीएल 2024 में सोमवार को एम चिदंबरम स्टेडियम पर चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर हुई। यानी महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर आमने-सामने आए। चेन्नई सुपर किंग्स ने ये मुकाबला सात विकेटों से जीत लिया। वहीं इस मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर को गले मिलते हुए भी देखा गया।

धोनी और गंभीर मिले गले देखें वीडियो

भारतीय क्रिकेट में इस जोड़ी को एक दूसरे का प्रतिद्वंदी माना जाता है। लेकिन आईपीएल मैच में दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने दिल छू लेने वाले हाव-भाव से सुर्खियां बटोरीं। लेकिन इस भाव के साथ, यह निश्चित हो गया है कि भारत के दो पूर्व सितारों के बीच कोई मनमुटाव नहीं है।

धोनी के आते ही मचा शोर

जब धोनी की टीम को जीत के लिए केवल 3 रन शेष थे तब वह खेलने उतरे और चेपॉक में जोरदार स्वागत किया गया। फैंस को बहुत उम्मीद थी कि उनका प्रिय थाला 6 के साथ खेल समाप्त करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बजाय, चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान ने 3 गेंदों में एक रन लेने का फैसला किया।

Editors pick