Cricket
MI vs DC Playing 11: दिल्ली और मुंबई के बीच मैच, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

MI vs DC Playing 11: दिल्ली और मुंबई के बीच मैच, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

MI vs DC Playing 11: दिल्ली का होगा मुंबई से सामना, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 20वां मुकाबला रविवार (7 अप्रैल) को खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई बनाम दिल्ली के बीच भिड़ंत हो रही है।

MI vs DC Playing 11: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 20वां मुकाबला आज खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत हो रही है। मैच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है। चलिए जानते हैं इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 कैसी है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्टजे, ईशांत शर्मा, खलील अहमद

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमरा

दोनों टीमों का IPL 2024 में रहा है अभी तक ख़राब प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस प्वॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स नौवें नंबर पर काबिज है। अब तक मुंबई इंडियंस को लगातार 3 मैचों में शिकस्त मिली है। दिल्ली कैपिटल्स को 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीतने में कामयाब रही।

Editors pick