Cricket
MI vs DC Highlights: मुंबई इंडियंस ने खोला जीत का खाता, दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से दी मात

MI vs DC Highlights: मुंबई इंडियंस ने खोला जीत का खाता, दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से दी मात

आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा भविष्यवाणी
MI vs DC Highlights: IPL 2024 में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने थे, दिल्ली कैपिटल्स ने 29 रनों से हार का सामना किया।

MI vs DC Highlights: IPL 2024 में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत हुई। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से मात दी। ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने पहले रोहित शर्मा की तूफानी 49 रन और अंत में रोमारियो शेफर्ड 10 गेंदों अपर 39 रन के भूचाल से 20 ओवर में 235 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की ओर से केवल ट्रिस्टन स्टब्स का बल्ला चला, जिन्होंने 25 गेंदों पर 71 रन बनाए। लेकिन बुमराह की घातक गेंदबाजी के सामने दिल्ली के बल्लेबाज फीके रहे और अंत में मुंबई को 29 रन से हार का सामना करना पड़ा।

MI vs DC Score:

MI – 235/5 (20)

DC- 205/5 (20)

MI vs DC Updates:

7:23: अंत में मुंबई इंडियंस ने जीत का खाता खोल लिया है। अपने होमग्राउंड पर हार्दिक पांड्या की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से शिकस्त दे डाली। इसमें रोमारियो शेफर्ड ने अहम भूमिका निभाई।

6th Wicket: ललित यादव के रूप में छठा झटका लगा, वह 3 रन बनाकर वापस लौटे।

5th Wicket: अक्षर पटेल रन आउट होकर पवेलियन लौटे, वह 8 रन बनाकर आउट हुए।

7:00: ट्रिस्टन स्टब्स ने 19 गेंदों पर अपना इस सीजन का पहला पचासा पूरा किया हैं।

4th Wicket: ऋषभ पंत इस मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए, तीन गेंदों पर 1 रन बनाकर कोएत्जे की गेंद पर हार्दिक ने उनका कैच लपका।

3rd Wicket: दिल्ली के सेट बल्लेबाज अभिषेक पोरेल 31 गेंदों पर 41 रन बनाकर बुमराह का दूसरा शिकार हुए।

6:39: दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बड़े लक्ष्य के सामने दिल्ली की बल्लेबाजी उस हिसाब से नहीं चल रही है, जैसी उसे जरूरत है।

2nd Wicket: दिल्ली के सेट बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को जसप्रीत बुमराह ने अपनी घातक यॉर्कर से पवेलियन भेजा। शॉ ने 40 गेंदों पर 66 रन बनाए।

6:24: अभिषेक पोरेल और पृथ्वी शॉ ने शानदार तरीके से दिल्ली की पारी को संभाला है। शॉ को कोएत्जे ने जीवनदान दिया है।

6:16: पृथ्वी शॉ ने आईपीएल 2024 की पहली फिफ्टी जमाई, दिल्ली की पारी को अभिषेक पोरेल के साथ शॉ ने संभाली।

5:59: पॉवरप्ले में दिल्ली की टीम बुरी तरह फेल हुई है, एक विकेट खोने के बाद टीम का स्कोर 46 का स्कोर।

1st Wicket: दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत काफी धीमी रही है। डीसी को पहला झटका भी मात्र 22 के स्कोर पर लगा है। रोमारियो शेपर्ड की गेंद पर छक्का लगाने के बाद चौथे ओवर में वॉर्नर 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

5:40: दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने महज चार रन दिए। अब दिल्ली के सलामी बल्लेबाजों को बड़े लक्ष्य के लिए जोखिम उठाना पड़ेगा और पॉवरप्ले में रन बटोरने होंगे।

5:35: दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू हो गई है, 235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए वार्नर और शॉ क्रीज पर हैं।

5:19: रोमारियो शेफर्ड ने एनरिक नॉर्खिया के आखिरी ओवर में 6 गेंदों पर 32 रन बनाकर तहलका मचा दिया। मुंबई का स्कोर 20 ओवर में पांच विकेट पर 234

5th Wicket: हार्दिक पांड्या के रूप में मुंबई को पांचवा झटका लगा। पारी को संभालते हुए हार्दिक पंड्या 32 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हुए।

4:57: कप्तान हार्दिक पांड्या और टिम डेविड ने मिलकर मुंबई की पारी को संभल लिया है। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है।

4:36: पॉवरप्ले में 75 रन बनाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की है। मुंबई के चार विकेट गिर गए हैं। रोहित के तेज 49 रनों के बाद 4 महीने बाद वापसी कर रहे सूर्या शून्य पर आउट हुए, जबकि अच्छा खेल रहे ईशान किशन 42 रन बनाकर आउट हुए, वहीं युवा तिलकर वर्मा 6 रन पर चलते बने।

4th Wicket: तिलक वर्मा के रूप में मुंबई इंडियंस को चौथा झटका लगा है। तिलक वर्मा को खलील की गेंद पर अक्षर पटेल ने लपका, तिलक 5 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हुए।

3rd Wicket: अक्षर पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स को तीसरी सफलता दिलाई और ईशान किशन का अपनी ही गेंद पर एक शानदार कैच लिया। किशन ने 23 गेंदों पर 42 रन बनाए।

2nd Wicket: लगभग 4 महीने बाद क्रिकेट के मैदान अपर वापसी कर रहे सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। अब हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए हैं।

1st Wicket: रोहित शर्मा की तूफानी पारी कान्त अक्षर पटेल ने किय। रोहित ने 27 गेंदों पर 49 रनों की पारी और एक रन से वह फिफ्टी से चूक गए।

3:59: पॉवरप्ले खत्म, रोहित शर्मा 23 गेंदों पर 49 और ईशान किशन 13 गेंदों पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। 6 ओवर में MI ने बनाए 75 रन।

3:47: रोहित शर्मा ने झाय रिचर्डसन के ओवर में धूम मचा दी और दो गगनचुम्बी छक्के जड़े। रोहित शर्मा 23 और ईशान किशन 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

3:39: इशांत शर्मा दूसरा ओवर लेकर आए और पहले ही ओवर में 14 रन दिए। रोहित शर्मा 10 और ईशान 5 रन बनाकर क्रीज पर।

3:30: मैच हुआ शुरू, रोहित शर्मा और ईशान किशन मैदान पर हैं और खलील अहमद ने दिल्ली के आक्रमण की शुरुआत की है।

दिल्ली कैपिटल्स के सब्स्टीट्यूट: कुमार कुशाग्र, यश ढुल, फ्रेजर-मैकगर्क, सुमित कुमार, प्रवीण दुबे

मुंबई इंडियंस के सब्स्टीट्यूट: आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, नमन धीर, नेहल वढेरा, शम्स मुलानी

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्टजे, ईशांत शर्मा, खलील अहमद

3:05: मुंबई इंडियंस की टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव की 4 महीने बाद वापसी हो रही है।

3:00: Toss: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करेगी।

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमरा, आकाश मधवाल

दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग XI

पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, रसिख डार, एनरिक नॉर्टजे, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार

Editors pick