Cricket
MI vs DC: रोमारियो शेफर्ड ने 20वें ओवर में बनाए 32 रन, बनाया ये रिकॉर्ड

MI vs DC: रोमारियो शेफर्ड ने 20वें ओवर में बनाए 32 रन, बनाया ये रिकॉर्ड

Romario Shpherd
MI vs DC: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड (Romario Shpherd) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20वें ओवर में 32 रन बनाकर इतिहास रचा।

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को 234 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई और इसका समापन रोमारियो शेफर्ड रिकॉर्ड पारी के साथ किया। शेफर्ड ने एनरिक नॉर्खिया द्वारा डाले गए 20वें ओवर में कुल 32 रन बनाए, जो एक रिकॉर्ड है। ये आईपीएल इतिहास का अधिक रन वाला छठा ओवर बन गया है।

रोमारियो शेफर्ड ने एनरिक नॉर्खिया द्वारा डाले गए ओवर में कुल 32 रन बनाकर इतिहास रचा। ये आईपीएल इतिहास का छठा सबसे महंगा ओवर है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रविंद्र जडेजा हैं, जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ 20वें ओवर में 37 रन बनाए थे।

रोमारियो शेफर्ड एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने वाले मुंबई इंडियंस के प्लेयर बन गए हैं। 20वें ओवर में सबसे अधिक रन बनाने वाले रोमारियो शेफर्ड दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जडेजा (37 रन) पहले नंबर पर हैं।

MI vs DC: 20वें ओवर में लगे 4 छक्के

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आखिरी ओवर उनके अनुभवी गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने डाला। रोमारियो शेफर्ड ने ओवर की पहली गेंद पर चौका मारा, इसके बाद लगातार 4 छक्के मारकर उन्होंने मुंबई के खेमे को काफी खुश कर दिया। उनके द्वारा लगाया गया एक छक्का तो स्टेडियम के बाहर जाकर गिरा।

  • 19-1 Over – रोमारियो शेफर्ड ने चौका मारा
  • 19-2 Over – रोमारियो शेफर्ड ने छक्का मारा
  • 19-3 Over – रोमारियो शेफर्ड ने छक्का मारा
  • 19-4 Over – रोमारियो शेफर्ड ने छक्का मारा
  • 19-5 Over – रोमारियो शेफर्ड ने छक्का मारा
  • 19-6 Over – रोमारियो शेफर्ड ने चौका मारा

Editors pick