Cricket
MI vs CSK Highlights: जीती हुई बाजी हारी मुंबई इंडियंस, सीएसके की जीत के हीरो ये 4 खिलाड़ी

MI vs CSK Highlights: जीती हुई बाजी हारी मुंबई इंडियंस, सीएसके की जीत के हीरो ये 4 खिलाड़ी

LSG vs CSK Dream 11: इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत ड्रीम 11
MI vs CSK Highlights: रविवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराया।

सुपर संडे में दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाए हैं। शिवम् दुबे और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतकीय पारी खेली।

धोनी की 4 गेंदों में 20 रनों की पारी से चेन्नई सुपर किंग्स 200 के पार पहुंच पाया। जवाब में मुंबई इंडियंस ने शानदार शुरुआत की, पॉवरप्ले में बिना विकेट गवाए 63 रन बनाए लेकिन मिडिल ओवरों में चेन्नई ने अच्छी वापसी की। मुंबई लक्ष्य से 21 रन दूर रह गई, सीएसके ने मुकाबला 20 रनों से जीत लिया।

मैच के हीरो रहे ये खिलाड़ी

ऋतुराज गायकवाड़: कप्तान ने सीएसके को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने 40 गेंदों में 69 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और इतने ही चौके जड़े।

शिवम् दुबे: सीएसके ने दुबे को आक्रामक बल्लेबाज का रोल दिया है, उन्होंने इसे बखूभी निभाया। दुबे ने 38 गेंदों में 66 रन बनाए, वह नॉट आउट रहे। इस पारी में दुबे ने 2 छक्के और 10 चौके लगाए।

एमएस धोनी: माही की 4 गेंदों में खेली गई पारी टर्निंग पॉइंट साबित हुई, उन्होंने 6 लगातार छक्के मारकर स्कोर को 200 पार पहुंचाया।

माथीशा पथिराना: मुंबई ने पॉवरप्ले में बिना विकेट गवाए 63 रन बना लिए थे। उसके बाद पथिराना ने एक ही ओवर में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को आउट कर मैच अपनी तरफ किया। इसके बाद तिलक वर्मा का भी उन्होंने विकेट लिया। पथिराना ने 4 ओवरों में 28 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट्स चटकाए।

प्लेयर ऑफ़ द मैच

माथीशा पथिराना ने 4 ओवरों में 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

MI Inning- 186/6 (20 Over)

रोहित शर्मा- 105*
मोहम्मद नबी- 4*

नतीजा – चेन्नई सुपर किंग्स 20 रनों से मैच जीत गई।

20th Over- माथीशा पथिराना के इस ओवर में आए कुल 13 रन और मुंबई इंडियंस लक्ष्य से 21 रन दूर रह गई।

रोहित शर्मा ने जड़ा शतक

19.3 ओवर – रोहित शर्मा ने चौके के साथ अपना शतक पूरा किया। ये उनका वानखेड़े ग्राउंड पर पहला शतक है। हालाँकि इस मैच में उनकी शतकीय पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

19वां ओवर – मुस्तफिजुर रहीम के इस ओवर में सिर्फ 13 रन आए और इसी के साथ चेन्नई की जीत लगभग कन्फर्म हो गई है।

18 ओवर के बाद – MI – 160/6

मुंबई इंडियंस को 12 गेंदों में 47 रन जीत के लिए चाहिए। रोहित शर्मा 88 पर खेल रहे हैं और मोहम्मद नबी अभी आए हैं।

18 गेंदों में चाहिए 53 रन।

WICKET- टिम डेविड (13)

WICKET- हार्दिक पांड्या (2)

15.3 ओवर– तुषार देशपांडे की बाउंसर गेंद पर हार्दिक पांड्या ने पुल किया लेकिन गेंद को दूरी नहीं मिली। बॉउंड्री लाइन पर रविंद्र जडेजा ने अच्छा कैच पकड़ा। अब मुंबई को जीत के लिए 27 गेंदों में 73 रन चाहिए।

15th ओवर- शार्दुल ठाकुर के इस ओवर में सिर्फ 2 सिंगल, दबाव बढ़ता जा रहा है मुंबई इंडियंस पर। MI को जीत के लिए 30 गेंदों में 75 रन चाहिए।

WICKET- तिलक वर्मा (31)

13.5 Over- माथीशा पथिराना की गेंद पर खराब शॉट, गेंद बल्ले पर पूरी तरह नहीं आई और सिर्फ ऊँची गई। तिलक वर्मा 31 रन बनाकर आउट हुए। इस समय MI का स्कोर – 130/3 है।

रोहित शर्मा का अर्धशतक

8.3 ओवर – रोहित शर्मा ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह तेजी से रन बना रहे हैं, और मुंबई इंडियंस को मैच में बना दिया है।

WICKET: सूर्यकुमार यादव (0)

7.3 ओवर – माथीशा पथिराना की गेंद स्टंप लाइन की तरफ, सूर्यकुमार ने थर्ड मैन की तरफ स्लाइड किया था। गेंद फ्लैट जा रही थी, बॉउंड्री लाइन पर खड़े मुस्तफिजुर रहमान का शानदार कैच।

WICKET: ईशान किशन (23)

7.1 ओवर – माथीशा पथिराना ने दिलाई चेन्नई सुपर किंग्स को पहली सफलता। कैच आउट हुए ईशान किशन , उन्होंने 15 गेंदों में 23 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस की शानदार शुरुआत (पॉवरप्ले का खेल)

पॉवरप्ले मुंबई इंडियंस के नाम रहा, दोनों ओपनर सलामत है और उन्होंने स्कोरबोर्ड पर 63 रन लगा दिए हैं। ईशान किशन 21 रन बनाकर खेल रहे हैं तो रोहित शर्मा ने 25 गेंदों में 42 रन बना दिए हैं।

CSK Inning- 206/4 (20 Over)

लाइव अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करें।

एमएस धोनी-20*
शिवम् दुबे- 66*

MS Dhoni ने 4 गेंदों में बनाए 20 रन।

20वें ओवर में आए एमएस धोनी ने लगातार 3 छक्के मारकर चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 200 पार पहुंचाया। अंतिम गेंद पर 2 रन और माही ने 4 गेंदों में नाबाद 20 रनों की पारी खेली। हर गेंद का हाल देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

19.2 Over- WICKET- डेरिएल मिशेल (17)

17 ओवर के बाद CSK का स्कोर 161/3 है। दुबे 56 और मिशेल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

WICKET- ऋतुराज गायकवाड़ (69)

15.2 ओवर – हार्दिक पांड्या की गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट मारना चाहते थे ऋतुराज, लेकिन गेंद को दूरी नहीं मिली। गेंद काफी ऊँची गई थी, जिसे मोहम्मद नबी ने आसानी से पकड़ लिया।

शिवम् दुबे अर्धशतक

15.1 ओवर – शिवम् दुबे ने एक रन लेने के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 28 गेंदों में ताबड़तोड़ 50 रनों की पारी खेली है, वह अभी नाबाद हैं। CSK- 150/2

15th ओवर – शिवम् दुबे ने एक चौका मारा, ऋतुराज गायकवाड़ ने इस ओवर में 1 चक्का और एक चौका मारा। आकाश मढ़वाल के इस ओवर में आए 17 रन। 149/2

ऋतुराज गायकवाड़ का अर्धशतक

12.4 ओवर – ऋतुराज गायकवाड़ ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 33 गेंदों में खेली इस अर्धशतकीय पारी में 4 छक्के और 3 चौके जड़े हैं।

8:34 pm- चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का शतक

12 ओवरों के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 100/2 हो गया है। दुबे 27 और ऋतुराज गायकवाड़ 46 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9th ओवर – जसप्रीत बुमराह का अच्छा ओवर, सिर्फ 4 रन आए इस ओवर में।

WICKET- रचिन रविंद्र (21)

7.5 ओवर – श्रेयस गोपाल की गेंद पर मिस हुए रचिन, बल्ले के नजदीक से गेंद ईशान किशन के हाथों में गई। गेंदबाज को भी अधिक भरोसा नहीं था लेकिन ईशान किशन को बल्ले से लगने की आवाज आई थी तो कप्तान रिव्यु के लिए गए। अच्छा निर्णय और सफल DRS, रचिन रविंद्र 21 रन बनाकर आउट। इस समय CSK – 60/2

POWERPLAY – 48/1

पॉवरप्ले का खेल खत्म हो गया है। पहला विकेट गिरने के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने रचिन रविंद्र के साथ मिलकर पारी को संभाल लिया है। पॉवरप्ले में CSK का स्कोर 48 हो गया है, 1 विकेट ही गिरा है। गायकवाड़ 29 और रचिन रविंद्र 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2nd Over- गेराल्ड कोएट्जी का सफल ओवर। सिर्फ 3 रन दिए और अजिंक्य रहाणे के रूप में महत्वपूर्ण विकेट चटकाया।

WICKET- अजिंक्य रहाणे (5)

1.4 ओवर – गेराल्ड कोएट्जी की गेंद पर कैच आउट हुए अजिंक्य रहाणे। रहाणे का ये आसान कैच हार्दिक पांड्या ने पकड़ा।

1st Over- मोहम्मद नबी ने पहला ओवर सस्ते में निकाला। सिर्फ 6 रन दी, इसमें अजिंक्य रहाणे का एक चौका शामिल है।

हार्दिक पांड्या ने पहला ओवर मोहम्मद नबी के हाथों में दिया है।

7:30 pm- मैच शुरू हुआ। रचिन रविंद्र और अजिंक्य रहाणे पारी कि शुरुआत कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन

रोहित, इशान, तिलक, हार्दिक, डेविड, नबी, रोमारियो, श्रेयस, बुमराह, मधवाल, कोएत्ज़ी।

सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स: सूर्या, ब्रूइस, धीर, वढेरा, हार्विक।

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग 11

गायकवाड़, राचिन, मिशेल, दुबे, रहाणे, रिजवी, धोनी, जड़ेजा, शार्दुल, देशपांडे, मुस्तफिजुर।

सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स: पथिराना, सिंधी, सैंटनर, मोईन, रशीद।

MS Dhoni 250th IPL Match for CSK: चेन्नई के लिए माही का 250वां मैच

एमएस धोनी का आज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में 250वां मैच है। वह किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए 250 आईपीएल मैच खेलने वाले दूसरे प्लेयर बन गए हैं, उनसे पहले विराट कोहली ने RCB के लिए ऐसा किया है।

7:00 pm- TOSS- मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

6:55 pm- ये मैच काफी रोमांचक होगा, मुंबई इंडियंस लगातार 2 मैच जीतने के बाद अपनी लय में लौट चुकी है, जबकि चेन्नई आज जीतकर अंक तालिका में नंबर 2 पर आ जाएगी।

6:25 pm IST- चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेयर्स स्टेडियम में पहुंचकर अभ्यास शुरू कर चुके हैं।

6:20 pm: हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा समेत सभी प्लेयर्स टीम बस में बैठकर वानखेड़े स्टेडियम पहुंच गए हैं। प्लेयर्स अभ्यास शुरू कर चुके हैं।

CSK IPL 2024: चेन्नई जीतकर दूसरे नंबर पर आ जाएगी

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले मैच में आरसीबी को हराया था। उसके बाद दूसरी जीत और फिर लगातार 2 हार से चेन्नई लड़खड़ाई थी। अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की है। 5 में से 3 जीत के साथ सीएसके अंक तालिका में नंबर 3 पर है, आज जीती तो वह नंबर 2 पर आ जाएगी।

MI IPL 2024: मुंबई इंडियंस चाहेगी जीत की हैट्रिक

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही थी, हार की हैट्रिक के बाद टीम मुश्किल में थी। लेकिन पिछले दोनों मैच जीतने के बाद मुंबई इंडियंस ट्रैक पर आ गई है, अभी वह 4 अंकों के साथ 7वें नंबर पर है, लेकिन आज जीती तो उसके भी 6 अंक हो जाएंगे और नेट रन रेट तय करेगा कि वह दूसरे से लेकर छठे स्थान के बीच किस पोजीशन पर आती है।

Editors pick