Cricket
वानखेड़े में MS Dhoni का होगा आखिरी मैच? फैंस को देखने मिलेगी 2011 वर्ल्ड कप की झलक

वानखेड़े में MS Dhoni का होगा आखिरी मैच? फैंस को देखने मिलेगी 2011 वर्ल्ड कप की झलक

वानखेड़े में MS Dhoni का होगा आखिरी मैच? फैंस को देखने मिलेगी 2011 वर्ल्ड कप की झलक
MI vs CSK IPL 2024: शायद आखिरी बार वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede stadium) में एमएस धोनी (MS Dhoni) खेलते हुए नजर आएं।

MI vs CSK IPL 2024: शायद आखिरी बार वानखेड़े स्टेडियम में एमएस धोनी (MS Dhoni) खेलते हुए नजर आएं। रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना आईपीएल 2024 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस से होगा।

धोनी की कप्तानी के बिना पहली बार मुंबई में खेलेगी CSK

बता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार मुंबई में धोनी की कप्तानी के बिना खेलेगी। नवंबर साल 2005 के बाद किसी भी टीम के साथ सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर वह यहां पहली बार खेलेंगे। 42 वर्ष की उम्र में भी विकेट के पीछे धोनी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मोहम्मद कैफ ने T20 World Cup के लिए चुनी अपनी भारतीय टीम, रिंकू और सैमसन को नहीं दी जगह

दो सबसे कामयाब टीमों के कप्तान इस बार बदले

चेन्नई को उम्मीद है कि बाहरी मैदान पर इस सत्र में खराब रिकॉर्ड सुधारने में धोनी का रणनीतिक कौशल काम आयेगा। मुंबई के खिलाफ पिछले पांच मैचों में चेन्नई ने चार जीते हैं। पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी टूर्नामेंट की दो सबसे कामयाब टीमों के कप्तान इस बार बदले हैं।

मुंबई ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की कमान धोनी ने रूतुराज गायकवाड़ को सौंपी। इसके बावजूद दोनों टीमों की मैदानी प्रतिद्वंद्विता जस की तस रहने की उम्मीद है।

Editors pick