Cricket
लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका, IPL 2024 का सबसे तेज गेंदबाज चोटिल!

लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका, IPL 2024 का सबसे तेज गेंदबाज चोटिल!

Mayank Yadav कब करेंगे मैदान पर वापसी? KL Rahul ने दिया बड़ा अपडेट
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 21वें मैच में पेस सनसनी मयंक यादव की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

LSG vs GT Mayank Yadav Injury: लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ चल रहे मैच में बड़ा झटका लगा है। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 21वें मैच में पेस सेंसेशन मयंक यादव की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

मयंक यादव ने एक ओवर में 13 रन दिए

मयंक यादव मौजूदा आईपीएल 2024 में अपनी रफ्तार से धमाल मचा रहे हैं। लेकिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ चल रहे मैच में अच्छी स्थिति में नहीं दिखे। लखनऊ के एकाना स्टेडियम में दूसरी पारी के चौथे ओवर में तेज गेंदबाज आक्रमण पर आए और संघर्ष करते नजर आए। उन्होंने अपने एक ओवर में 13 रन दिए।

यह भी पढ़ें: LSG vs GT: रवि बिश्नोई ने पकड़ा इस सीजन का बेस्ट कैच, वीडियो देख कहेंगे वाह

रफ्तार भी रहे बेहद कम

मयंक यादव आईपीएल 2024 में लगातार 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक रहे थे, लेकिन गुजरता के खिलाफ उनकी गति में भी गिरावट देखी गई। तेज गेंदबाज ने 137 से 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी, जिससे काफी हैरानी हुई। वह अपनी लाइन और लेंथ में भी अच्छा नहीं थे और उन्होंने तीन चौके खाए।

यह भी पढ़ें: ‘बहुत प्यार है’, हार्दिक पांड्या ने IPL 2024 में पहली जीत के बाद MI कैंप में दरार की खबरों को नकारा

मयंक यादव ने गेंदबाजी क्यों नहीं की?

मयंक यादव एक ही ओवर कर मैदान से बाहर चले गए। इस दौरान फिजियो भी वहां थे और वे उसे अपने साथ मैदान से बाहर ले गए। चीजें उनके लिए बहुत अच्छी नहीं लग रही थी, खासकर जब उन्हें 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की गेंद फेंकने में संघर्ष करना पड़ रहा था। मैच के दौरान ऑन-एयर कमेंटेटरों ने कहा कि मयंक यादव को साइड स्ट्रेन हुआ है, जिसके कारण वह मैदान से बाहर चले गए। इस बात की कोई निश्चितता नहीं है कि वह लखनऊ के एकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ चल रहे खेल में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए गेंदबाजी करने के लिए मैदान में वापस आएंगे या नहीं।

Editors pick