MS Dhoni ने मोहसीन खान द्वारा डाले गए 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्कूप शॉट खेला, जो देखने लायक था। ऐसा शॉट सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा आदि खेलते हैं और एमएस धोनी को इस तरह का शॉट खेलते बहुत कम देखा जाता है। जब ये शॉट धोनी ने खेला था तब पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा।
एमएस धोनी मोईन अली के आउट होने के बाद क्रीज पर आए थे। तब 13 गेंदों का खेल बचा हुआ था। पहली गेंद पर धोनी ने सिंगल लिया और अगले ओवर में स्ट्राइक पर आ गए। मोहसीन खान धोनी के आगे थोड़े घबराए हुए लगे और शुरूआती 2 गेंदें वाइड डाली। पहली लीगल गेंद पर धोनी ने चौका मारा और दूसरी गेंद पर उन्होंने यही स्कूप शॉट खेला। इस शॉट के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 150 पार हुआ था।
MS Dhoni ने 9 गेंदों में बनाए 30 रन
एमएस धोनी ने 9 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली, वह नाबाद रहे। इस पारी में धोनी ने 2 छक्के और 3 चौके लगाए।
यह भी देखें– एश्ले गार्डनर ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ की सगाई, देखें फोटो
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 176 रन बनाए थे। रविंद्र जडेजा ने टीम के लिए सबसे अधिक 57 रन बनाए। 40 गेंदों में खेली इस पारी में जडेजा ने 1 छक्का और 5 चौके जड़े।