Cricket
LSG ने सूर्यकुमार का फोटो शेयर कर मयंक यादव को दी अर्धशतक की बधाई, देखें मजाकिया पोस्ट

LSG ने सूर्यकुमार का फोटो शेयर कर मयंक यादव को दी अर्धशतक की बधाई, देखें मजाकिया पोस्ट

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक जड़ने पर मयंक यादव को हैरान करने वाली बधाई दी है।

मुंबई इंडियंस के लिए घातक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव वापसी कर चुके हैं। आरसीबी के खिलाफ हुए मुकाबले में सूर्यकुमार ने 19 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की बदौलत 52 रनों की घातक पारी खेली। सूर्या की इस पारी के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सूर्यकुमार यादव का फोटो शेयर करते हुए मयंक यादव को बधाई दे डाली। फ्रेंचाइजी ने ये गलती से पोस्ट किया? बिल्कुल नहीं। यह मजाकिया पोस्ट बिल्कुल इरादतन किया गया, जिसको काफी शेयर भी किया जा रहा है।

जिन लोगों को ये अभी भी समझ नहीं किया है, उनके लिए यह आर्टिकल बिल्कुल परफेक्ट है। दरअसल, फैंस ने हाल ही में यह दावा करते हैं कि सूर्यकुमार यादव और मयंक यादव हूबहू एक जैसी शक्ल के इंसान हैं। इसके बाद से ही दोनों खिलाड़ियों को अनोखे अंदाज में ट्रॉल किया जा रहा है।

सूर्यकुमार यादव ने बृहस्पतिवार को वानखेड़े स्टेडियम में अर्धशतक जड़ा तो एलएसजी ने सोशल मीडिया हैंडल से एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने सूर्यकुमार की एक फोटो शेयर की। इस पोस्ट के कैप्शन मयंक यादव को बधाई दी गई है। एलएसजी ने लिखा, “157 की बॉलिंग और 200+ का स्ट्राइक रेट। मयंक यादव क्या खिलाड़ी हैं।”

एक ही शख्स हैं मयंक और सूर्या?

मयंक यादव और सूर्यकुमार यादव को लेकर एक मजाकिया अफवाह और भी उड़ने लगी है। सोशल मीडिया पर फैंस एमआई के बल्लेबाज और एलएसजी के पेस गेंदबाज को एक ही शख्स बताने लगे हैं।

Credit: @memecricketacademy

यह भी देखेंः ‘परिवार है प्राथमिकता’, जेसन रॉय ने IPL 2024 छोड़ने के कारणों को किया उजागर

यह भी देखेंः फैंस ने लगाए ‘कोहली को बॉलिंग दो’ के नारे, विराट ने पकड़ लिए दोनों कान-WATCH

दरअसल, सूर्याकुमार यादव की मैदान पर जिस दिन से वापसी हुई है, तभी से मयंक यादव चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए हैं। दोनों खिलाड़ियों को अभी तक मैदान पर एक साथ खेलते हुए नहीं देखा गया है।

Editors pick