KKR vs RR: जोस बटलर ने ईडन गार्डन्स में अपनी क्लास का प्रदर्शन किया है। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज ने न केवल आईपीएल 2024 सीजन का दूसरा शतक बनाया, बल्कि अपनी टीम को आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल रन-चेज जीत भी दिलाई। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के पास ही था। बटलर एक समय 40 (30) रन पर थे और फिर अगली 30 गेंदों में 57 रन बना गए। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 224 के टारगेट को पूरा किया।
यह भी पढ़ें: KKR vs RR Live Score: रियान पराग आउट, मुश्किल में राजस्थान रॉयल्स
IPL में सबसे सफल रन-चेज
Run chase | Team | Opposition | Year |
---|---|---|---|
224 | Rajasthan Royals | Kolkata Knight Riders | 2024 |
224 | Rajasthan Royals | Punjab Kings | 2020 |
219 | Mumbai Indians | Delhi Capitals | 2019 |
217 | Rajasthan Royals | Delhi Capitals | 2008 |
217 | Sunrisers Hyderabad | Rajasthan Royals | 2023 |