Cricket
Funny मूड में नजर आए Virat Kohli, बीच मैदान में चला दी गोली-WATCH

Funny मूड में नजर आए Virat Kohli, बीच मैदान में चला दी गोली-WATCH

Funny मूड में नजर आए Virat Kohli, बीच मैदान में चला दी गोली-WATCH
IPL 2024 Virat Kohli: इस आईपीएल में विराट कोहली का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा। कोहली लगातार लीग में रन बना रहे हैं।

IPL 2024 Virat Kohli: इस आईपीएल में विराट कोहली का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा। कोहली लगातार लीग में रन बना रहे हैं। यही वजह है की वह अभी तक आईपीएल में सबसे ज़्यादा रन जड़ने के मामले में भी सबसे ऊपर हैं। लेकिन इन सबके बीच सोशल मीडिया पर रन मशीन कोहली का एक वीडियो जमकर वरायल हो रहा है।

विराट कोहली ने बीच मैदान पर चलाई गोली!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली प्रैक्टिस के दौरान मस्ती करते हुए नजर आए। इस वीडियो में कोहली मजाकिया अंदाज में हाथ में बैट लिए गोली चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

विराट कोहली ने IPL 2024 में अभी तक बनाए हैं सबसे ज़्यादा रन

विराट कोहली ने इस साल आईपीएल में 5 मैच खेलकर 316 रन बना दिए हैं। वे अभी तक लीग में सबसे ज़्यादा रन जड़ने के मामले में पहले नंबर पर मौजूद हैं। कोहली के अलावा केवल जॉस बटलर ने ही आईपीएल 2024 में शतक लगाया है। हालांकि ये बात सही है कि उनका स्ट्राइक रेट कम रहा है। कोहली ने अब तक जो 8 शतक आईपीएल के इतिहास में जड़े हैं, उसमे से इस साल वाला सबसे धीमा आया है।

Editors pick