Cricket
SRH ने किया वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट का ऐलान, विजयकांत की टीम में एंट्री

SRH ने किया वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट का ऐलान, विजयकांत की टीम में एंट्री

SRH ने किया वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट का ऐलान, विजयकांत की टीम में एंट्री
IPL 2024: वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) आईपीएल से बाहर हो गए हैं। अब सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।

IPL 2024: वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) आईपीएल से बाहर हो गए हैं। अब सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। SRH ने हसरंगा की जगह विजयकांत व्यासकांत को टीम में शामिल किया है। श्रीलंका के लेग स्पिनर विजयकांत ने अब तक केवल एक T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है। वह 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर IPL में शामिल हुए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद ने की आधिकारिक घोषणा

सनराइजर्स हैदराबाद ने एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि वानिंदु हसरंगा चोट के कारण सीजन के लिए अनुपलब्ध रहेंगे। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। श्रीलंकाई स्पिनर विजयकांत व्यासकांत IPL 2024 के बाकी मैचों के लिए उनके रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल हो गए हैं। SRH आपका स्वागत है करता है व्यासकांत।

हसरंगा को सनराइजर्स हैदराबाद ने दिसंबर में हुई नीलामी में 1.5 करोड़ में ख़रीदा था। इससे पिछले सीज़न वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्‍सा थे, जिन्‍हें 2022 की नीलामी में 10.75 करोड़ में ख़रीदा गया था। 2022 सीजन उनका शानदार गया था जहां पर उन्‍होंने 7.54 की इकॉनमी से 26 विकेट लिए थे लेकिन 2023 में वह केवल आठ ही मैच खेलकर 8.9 की इकॉनमी से 9 ही विकेट ले पाए थे।

Editors pick