Cricket
रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के साथ पूरे किए 13 साल

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के साथ पूरे किए 13 साल

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के साथ पूरे किए 13 साल
IPL 2024: आज (10 अप्रैल) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) फ्रेंचाइजी और उनके प्रशंसकों के लिए शानदार दिल है।

IPL 2024: आज (10 अप्रैल) मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी और उनके प्रशंसकों के लिए शानदार दिल है। क्योंकि टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मुंबई इंडियंस के साथ 13 साल पूरे कर लिए हैं। जिसकी जानकारी खुद फ्रेंचाइजी ने अपने ट्विटर पर पोस्ट के जरिए दी है।

यह भी पढ़ें: माइकल वॉन ने MS Dhoni बताया भगवान, बोले- गायकवाड़ ने भगवान से पदभार संभाला है

मुंबई इंडियंस के साथ रोहित शर्मा का सफर

MI के साथ रोहित शर्मा साल 2011 में जुड़े थे। तब से वह फ्रेंचाइजी के लिए लगातार खेलते हुए आये हैं। मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने 200 से अधिक आईपीएल मैचों में 5,000 से अधिक रन बनाए हैं।

29.39 की औसत और 129.86 की स्ट्राइक रेट के साथ उनकी लगातार बल्लेबाजी, एमआई की सफलता रही है। उन्होंने टीम के लिए एक शतक और 34 अर्धशतक भी लगाए हैं।

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस का ख़राब प्रदर्शन

आईपीएल के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से अभी तक खराब प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसकी वजह लगातार मैच का हारना है। अभी तक मुंबई ने इस सीजन में 4 मुकाबले खेले हैं जिसमें केवल एक ही जीत दर्ज हुई है।

Editors pick