Cricket
‘वह सर्वश्रेष्ठ फिनिशर’, धोनी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर बोले माईकल क्लार्क

‘वह सर्वश्रेष्ठ फिनिशर’, धोनी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर बोले माईकल क्लार्क

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माईकल क्लार्क का मानना है कि धोनी एक बेस्ट फिनिशर हैं और उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आने की कोई जरूरत नहीं है।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने पिछले मैचों में भले ही हार का सामना किया है, लेकिन फैंस एमएस धोनी की महज एक फिनिशिंग पारी को देखकर फूले नहीं समा रहे हैं। धोनी ही एकमात्र कारण हैं कि सीएसके हारने के बावजूद येलो जर्सी पहने फैंस स्टेडियम में शोर करते नजर आए। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लार्क का मानना है कि एमएस धोनी सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस आईपीएल सीजन में अभी तक दो बार बल्ला लेकर क्रीज पर उतरे हैं। इसमें वह सिर्फ एक बार घातक पारी खेल सके हैं, जबकि एक बार महज 2 गेंद खेलने का ही मौका मिला। इस बीच कई बार फैंस ने उन्हें ऊपर क्रम में बल्लेबाजी करने की इच्छा भी जाहिर की है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माईकल क्लार्क का मानना है कि धोनी को ऊपर क्रम में बल्लेबाजी करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि वह इस खेल के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं। 42 वर्षीय बल्लेबाज ने हाल ही में 8वें नंबर पर आते हुए 16 गेंदों में नाबाद 37 रनों की पारी खेली थी।

धोनी को नहीं बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की जरूरत

माइकल क्लार्क ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए कहा, “उन्हें इसकी (बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की) आवश्यकता नहीं है। खेल के किसी भी प्रारूप में उनकी भूमिका कभी ऐसी नहीं रही। ऐसे मौके आए होंगे जब वह क्रम में ऊपर गए हों। लेकिन, आम तौर पर, वह एक फिनिशर है। वह संभवत: इस खेल में अब तक देखे गए सर्वश्रेष्ठ फ़िनिशर हैं। इसलिए उन्हें इसे बदलने की ज़रूरत नहीं है। आपकी टीम में एमएस धोनी के होने के बारे में दूसरी बात यह है कि उनके साथ वाले खिलाड़ियों को आत्मविश्वास महसूस होता है। उनके पास पर्याप्त चीजें की हैं और उन्होंने लंबे समय तक ऐसा किया है। अब अन्य खिलाड़ियों के लिए भी आगे आने का समय है।”

Editors pick