Cricket
4 करोड़ की रेंज रोवर छोड़ रोहित शर्मा ने चलाई बस, देखें वीडियो

4 करोड़ की रेंज रोवर छोड़ रोहित शर्मा ने चलाई बस, देखें वीडियो

IPL के इस नियम से नाखुश हैं रोहित शर्मा, बोले-‘ये ऑलराउंडरों को पीछे रखेगा’
Rohit Sharma IPL 2024: मुंबई इंडियंस को आईपीएल के 17वें सीजन का छठा मुकाबला रविवार (14 अप्रैल) को खेलना है।

Rohit Sharma IPL 2024: मुंबई इंडियंस को आईपीएल के 17वें सीजन का छठा मुकाबला रविवार (14 अप्रैल) को खेलना है। इस मुकाबले में उसका सामना चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) से वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस बड़े मुकाबले से पहले मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रोहित शर्मा मुंबई इंडिया की बस चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ड्राइविंग सीट पर बैठने से पहले बस के सामने खड़े लोगों से हटने के लिए भी कहा।

मुंबई इंडियंस की छीनी कप्तानी

पिछले दिनों मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान बनाया। लेकिन हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पहले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा जबकि इसके बाद लगातार मुंबई ने दो मुकाबलों में जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें: PBKS vs RR: जोस बटलर और आर अश्विन चोट के कारण बाहर, तनुश कोटियन करेंगे IPL डेब्यू

हाल ही में चलाई थी 4 करोड़ की रेंज रोवर

हाल ही में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने हुए रेंज रोवर चलाते हुए देखा गया था। बता दें कि रेंज रोवर के अलावा रोहित के कार कलेक्शन में और भी कई महंगी गाड़ियां मौजूद हैं।

Editors pick