Cricket
IPL 2024 के 3 बेस्ट फिनिशर, दूसरे वाले की उम्र है 38 साल

IPL 2024 के 3 बेस्ट फिनिशर, दूसरे वाले की उम्र है 38 साल

IPL 2024 के 3 बेस्ट फिनिशर, दूसरे वाले की उम्र है 38 साल
IPL 2024 Best Match Finisher: इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन अपने चरम पर है। इस सीजन दो बार 250 से ज्यादा रन बन चुके हैं।

IPL 2024 Best Match Finisher: इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन अपने चरम पर है। इस सीजन दो बार 250 से ज्यादा रन बन चुके हैं। वहीं कई मैचों में 400 से ज्यादा रन बनते हुए भी देखे गए हैं। कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि बल्लेबाजों ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से अंसभव लक्ष्य को भी हासिल किया है। तो चलिए आज हम अपने इस आर्टिकल में आईपीएल 2024 के बेस्ट मैच फिनिशरों के बारे में बात करेंगे।

यह भी पढ़ें: फैंस की हूटिंग से दूर अपने बेटे संग मस्ती करते दिखे हार्दिक पांड्या-देखें वीडियो

पंजाब किंग्स (शशांक सिंह)

इस सीजन पंजाब किंग्स के लिए शशांक सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। गुजरात के खिलाफ शशांक ने अपनी टीम को लगभग हारे हुए मैच में जीत दिलाई। शशांक ने इस सीजन में 195.71 के स्ट्राइक रेट से अभी तक बल्लेबाजी की है। हैदराबाद के खिलाफ भी शशांक ने लगभग बाजी पलट दी थी, लेकिन उनकी टीम को दो रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (दिनेश कार्तिक)

आरसीबी के लिए इस सीजन सिर्फ दो बल्लेबाज ही लय में दिखे हैं। ओपनिंग में विराट कोहली और निचले क्रम में दिनेश कार्तिक। कार्तिक इस सीजन अपनी पुरानी लय में दिख रहे हैं। कार्तिक ने 190.67 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं और एक मैच अपनी टीम को अकेले दम पर जिताया है। वहीं मुंबई के खिलाफ कार्तिक ने तूफानी अर्धशतक जड़ा था।

कोलकाता नाइट राइडर्स (आंद्रे रसेल)

आंद्रे रसेल के रूप में केकेआर के पास एक खूंखार मैच फिनिशर मौजूद है। रसेल ने इस सीजन 212.96 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। रसेल कई मौकों पर गेम चेंजर साबित हुए हैं। वह अकेले मैच पलटने की काबीलियत रखते हैं।

Editors pick