IPL 2024 Retention list and remaining purse: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सभी 10 फ्रेंजाइजी ने 19दिसंबर को होने वाली मिनी नीलामी से पहले अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी। सभी 10 टीमों ने कुल 174 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और 81 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज किया जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने तीन महंगे खिलाड़ियों-वानिंदु हसरंगा, जोश हेजलवुड और हर्षल पटेल को रिलीज करते हुए अपने पर्स में सबसे ज्यादा पैसे इकट्ठा किए।
आईपीएल 2024 नीलामी से पहले सभी 10 इंडियन प्रीमियग लीग टीमों के बचे पर्स पर एक नजर (IPL 2024 Retentions: Purse Remaining For All 10 IPL Franchises)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 23.25 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद: 34 करोड़ रुपये
कोलकाता नाइट राइडर्स: 32.7 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स: 31.4 करोड़ रुपये
पंजाब किंग्स: 29.1 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स 28.95 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस: 17.75 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स: 14.5 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जाइंट्स 13.15 करोड़ रुपये
गुजरात टाइटंस: 38.15 करोड़ रुपये
IPL 2024 नीलामी से पहले जानिए सभी 10 टीमों द्वारा रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट (IPL 2024 Auction: Full List of Players Retained And Released)
दिल्ली कैपिटल्स:
रिटेन किए गए खिलाड़ी: ऋषभ पंत, प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्शम, ईशांत शर्मा, यश ढुल, मुकेश कुमार।
रिलीज किए गए खिलाड़ी: रिले रोसौव, चेतन सकारिया, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, फिल साल्ट, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, रिपल पटेल, सरफराज खान, अमन खान, प्रियम गर्ग।
राजस्थान रॉयल्स:
रिटेन किए गए खिलाड़ी: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिम्रोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल , एडम जम्पा।
रिलीज किए गए खिलाड़ी: जो रूट, अब्दुल बासिथ, जेसन होल्डर, आकाश वशिष्ठ, कुलदीप यादव, ओबेद मैककॉय, मुरुगन अश्विन, केसी करियप्पा, केएम आसिफ।
ट्रेड किए गए खिलाड़ी: आवेश खान
पंजाब किंग्स:
रिटेन किए गए खिलाड़ी: शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइड, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़ , राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विदवथ कवरप्पा, शिवम सिंह।
रिलीज किए गए खिलाड़ी: मोहित राठी, राज बावा, शाहरुख खान, भानुका राजपक्षे, बलतेज सिंह
चेन्नई सुपर किंग्स
रिटेन किए गए खिलाड़ी: एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे। शेख रशीद, मिशेल सैंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना।
रिलीज किए गए खिलाड़ी: बेन स्टोक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, भगत वर्मा, सुभ्रांशु सेनापति, अंबाती रायुडू, काइल जैमीसन, आकाश सिंह, सिसंदा मगला।
कोलकाता नाइट राइडर्स
रिटेन किए गए खिलाड़ी: नीतीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, श्रेयस अय्यर, जेसन रॉय, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती
रिलीज किए गए खिलाड़ी: शाकिब अल हसन, लिटन दास, आर्या देसाई, डेविड विसे, नारायण जगदीसन, मनदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, जॉनसन चार्ल्स
सनराइजर्स हैदराबाद:
रिलीज किए गए खिलाड़ी: हैरी ब्रूक, समर्थ व्यास, कार्तिक त्यागी, विवरांत शर्मा, अकील होसेन, आदिल राशिद
रिटेन किए गए खिलाड़ी: अब्दुल समद, एडेन मार्कराम (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन, मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र सिंह यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, सनवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, फजलहक फारूकी
ट्रेड किए गए खिलाड़ी: शाहबाज अहमद (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से)
लखनऊ सुपर जाइंट्स:
रिलीज किए गए खिलाड़ी: जयदेव उनादकट, डेनियल सैम्स, मनन वोहरा, स्वप्निल सिंह, करण शर्मा, अर्पित गुलेरिया, सूर्यांश शेडगे, करुण नायर
रिटेन किए गए खिलाड़ी: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा। मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान
ट्रेडेड खिलाड़ी: देवदत्त पडिक्कल (राजस्थान रॉयल्स से)
गुजरात टाइटंस:
रिलीज किए गए खिलाड़ी: यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, दासुन शनाका
रिटेन किए गए खिलाड़ी: हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, शुबमन गिल, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा
ट्रेड किए गए खिलाड़ी: हार्दिक पंड्या ( मुंबई इंडियंस से)
मुंबई इंडियंस
रिलीज किए गए खिलाड़ी: मो. अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसन, झाय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन, संदीप वारियर
रिटेन किए गए खिलाड़ी: रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कैमरून ग्रीन, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ
ट्रेड किए गए खिलाड़ी: रोमारियो शेफर्ड (लखनऊ सुपर जाइंट्स से ट्रेड किए गए), हार्दिक पंड्या (गुजरात टाइटन्स से ट्रेड किए गए), कैमरून ग्रीन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से ट्रेड किए गए)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
रिलीज किए गए खिलाड़ी: वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेज़लवुड, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, वेन पार्नेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह, सिद्दार्थ कौल, केदार जाधव
रिटेन किए गए खिलाड़ी: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, विशाल विजयकुमार, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार
ट्रेड किए गए खिलाड़ी: मयंक डागर (सनराइजर्स हैदराबाद से)
गुजरात का साथ छोड़ मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे हार्दिक पंड्या
इस बीच हार्दिक पंड्या अगले साल के आईपीएल के लिए मुंबई इंडियंस में वापसी के लिए तैयार हैं। मुंबई की गुजरात टाइटंस के साथ वन-वे कैश ट्रेड डील करीब होने की कगार पर है।
हालांकि पंड्या का नाम गुजरात टाइंट्स द्वारा रविवार को जारी रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल था।
आईपीएल की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी, लेकिन खिलाड़ियों का ट्रेडिंग विंडो 12 दिसंबर तक खुला रहेगा।
पंड्या ने 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ ही अपना आईपीएल करियर शुरू किया था और 2022 में गुजरात टाइटंस के साथ जुड़ने से पहले वो इसी टीम के लिए आईपीएल में खेले थे। पंड्या मुंबई इंडिया की चार आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे।
2022 में गुजरात टाइंट्स की पहले ही सीजन में कप्तानी करते हुए पंड्या ने उसे खिताब जिताया था जबकि लगातार दूसरे साल गुजरात की टीम उनकी कप्तानी में फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी, जहां उसे चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों शिकस्त मिली थी।