Cricket
IPL 2022 Qualifier 2: आरसीबी के मोहम्मद सिराज और वानिंगु हसरंगा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वॉलीफायर मैच में बचना चाहेंगे इस शर्मनाक रिकॉर्ड से

IPL 2022 Qualifier 2: आरसीबी के मोहम्मद सिराज और वानिंगु हसरंगा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वॉलीफायर मैच में बचना चाहेंगे इस शर्मनाक रिकॉर्ड से

IPL 2022 Qualifier 2, RCB vs RR: Royal Challengers Bangalore Mohammed Siraj, Wanindu Hasaranga बचना चाहेंगे इस शर्मनाक रिकॉर्ड से
IPL 2022 Qualifier 2, RCB vs RR: आईपीएल 2022 के दूसरे क्वॉलीफायर में शुक्रवार, 27 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। जो टीम जीतेगी वो फाइनल्स में जगह बना सकेगी। इस बीच मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) आरसीबी के दो सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अपने नाम […]

IPL 2022 Qualifier 2, RCB vs RR: आईपीएल 2022 के दूसरे क्वॉलीफायर में शुक्रवार, 27 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। जो टीम जीतेगी वो फाइनल्स में जगह बना सकेगी। इस बीच मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) आरसीबी के दो सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज होने से बचना चाहेंगे। दोनों गेदबाजों ने इस आईपीएल में 28 छक्के दिए हैं। ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल 2018 में 29 छक्के दिए थे और तब से वे इस रिकॉर्ड में नंबर 1 पर विराजमान है। लेकिन फिलहाल अगले मैच में आरसीबी की ये जोड़ी इस शर्मानाक रिकॉर्ड से बचती नजर आएगी। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022 Qualifier 2, RCB vs RR: इसलिए इस मैच में सिराज और हसरंगा दोनों ही गेंदबाज किफायती होने की पूरी कोशिश करेंगे। क्योंकि दोनों में से किसी ने अगर एक भी गलती की तो वे ब्रावो के रिकॉर्ड की न सिर्फ बराबरी कर लेंगे बल्कि संभवतः उसे तोड़ भी सकते हैं। इस बीच, इस मुठभेड़ में हसरंगा एक और लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा।

वह वर्तमान में एक पूर्व आरसीबी और वर्तमान आरआर स्पिनर – युजवेंद्र चहल के साथ प्रतिष्ठित पर्पल कैप के लिए भी रेस में शामिल हैं। चहल वर्तमान में 26 विकेट लेकर लीडरबोर्ड में शीर्ष पर हैं, हसरंगा उनके ठीक नीचे15 मैचों में 25 विकेट लेकर रेस में शामिल हैं।

IPL 2022 Qualifier 2, RCB vs RR: मोहम्मद सिराज का आईपीएल 2022 में विशेष रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। उन्होंने 14 मैचों में केवल 9 विकेट लिए और 9.85 रन प्रति ओवर की इकॉनमी रेट से रन दिए हैं। दूसरी ओर, हसरंगा आरसीबी के लिए गेंद के साथ उत्कृष्ट रहे हैं, जिन्होंने 15 मैचों में 25 विकेट लिए हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

Editors pick