Cricket
IPL 2022: मुश्किल में पड़े MI के कोच Mahela Jayawardene, श्रीलंकाई मीडिया और प्रशंसकों ने श्रीलंका क्रिकेट के प्रति उनकी कमिटमेंट पर सवाल उठाए

IPL 2022: मुश्किल में पड़े MI के कोच Mahela Jayawardene, श्रीलंकाई मीडिया और प्रशंसकों ने श्रीलंका क्रिकेट के प्रति उनकी कमिटमेंट पर सवाल उठाए

IPL 2022: मुश्किल में पड़े MI के कोच Mahela Jayawardene, श्रीलंकाई मीडिया और प्रशंसकों ने श्रीलंका क्रिकेट के प्रति उनकी कमिटमेंट पर सवाल उठाए
IPL 2022: देश बनाम आईपीएल की बहस अब सिर्फ खिलाड़ियों तक ही सीमित नहीं है। श्रीलंका के पूर्व महान खिलाड़ी (Former Cricketer Mahela Jayawardene) और मुंबई इंडियंस (MI) के मौजूदा कोच महेला जयवर्धने (MI Coach Mahela Jayawardene) भी इसी बहस में फंस गए हैं। जयवर्धने, जो श्रीलंका के ‘कंसल्टन कोच’ भी हैं, उनसे मुंबई इंडियंस […]

IPL 2022: देश बनाम आईपीएल की बहस अब सिर्फ खिलाड़ियों तक ही सीमित नहीं है। श्रीलंका के पूर्व महान खिलाड़ी (Former Cricketer Mahela Jayawardene) और मुंबई इंडियंस (MI) के मौजूदा कोच महेला जयवर्धने (MI Coach Mahela Jayawardene) भी इसी बहस में फंस गए हैं। जयवर्धने, जो श्रीलंका के ‘कंसल्टन कोच’ भी हैं, उनसे मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तुलना में राष्ट्रीय टीम के प्रति उनकी कमिटमेंट के बारे में पूछताछ की जा रही है। श्रीलंकाई मीडिया और प्रशंसकों ने महेला से उनकी भूमिका पर सवाल उठाते हुए स्पष्टीकरण माँगा है की क्या उनका समर्पण अपनी रास्ट्रीय टीम के प्रति कम और आईपीएल के प्रति ज्यादा है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: महेला जयवर्धने की भूमिका पर उठ रहे हैं सवाल

महेला जयवर्धने (Former Cricketer Mahela Jayawardene) को 1 जनवरी 2022 से प्रभावी रूप में श्रीलंका का सलाहकार कोच नियुक्त किया गया। एसएलसी के अनुसार, अपनी नई भूमिका के अन्तरगत, जयवर्धने को खिलाड़ियों और प्रबंधन टीमों के लिए अमूल्य रणनीतिक समर्थन प्रदान करना है। लेकिन उनके कार्यकाल में रविवार को समाप्त हुई टी20 सीरीज में श्रीलंका को भारत ने 3-0 से हराया। इस से पहले श्रीलंका टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से 1-4 से हारी थी। इनमें से कोई भी सीरीज में जयवर्धने अपनी राय देने के लिए टीम के साथ मौजूद नहीं थे।

संडे आइलैंड के जाने-माने श्रीलंकाई क्रिकेट लेखक रैक्स क्लेमेंटाइन के एक संपादकीय नोट में जयवर्धने की राष्ट्रीय टीम के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया था। उन्होंने लिखा, “भारत और ऑस्ट्रेलिया के दौरे सबसे कठिन थे। लेकिन वह ड्रेसिंग रूम में नहीं है जब खिलाड़ियों को उसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। निश्चित रूप से, अंबानी उसे (MI Coach Mahela Jayawardene) आईपीएल के बीच में ब्रेक लेने की अनुमति नहीं देने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Ishan Kishan Injury Updates: Ishan Kishan टीम फोटो और सेलिब्रेशन से रहे नदारत, अभी भी हैं डॉक्टर्स की निगरानी में

IPL 2022: श्रीलंका के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ने इनसाइडस्पोर्ट से की खास बातचीत 

इनसाइडस्पोर्ट ने श्रीलंका के कुछ पूर्व क्रिकेटरों से बात करने की कोशिश की, जो जयवर्धने की भूमिका से बहुत खुश नहीं थे। श्रीलंका के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर में से एक ने कहा, “वह बहुत व्यस्त है, एमजे के पास बहुत कुछ करने को है। राष्ट्रीय टीम के साथ आपको पूर्ण और अविभाजित कमिटमेंट की आवश्यकता थी और उन्ही के साथ वे गायब थे। यहां तक ​​कि राष्ट्रीय कोच की नियुक्ति भी लंबित है।”

क्रिकेट विशेषज्ञ, लेखक और प्रशंसक भी इस बात से चिंतित हैं कि एक व्यक्ति के पास बहुत अधिक पॉवर नहीं होनी है। कुछ के अनुसार, जयवर्धने (Mumbai Indians) और कुमार संगकारा (RR) जल्द ही आईपीएल 2022 के लिए अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी में शामिल होंगे। और इसी कारण वह श्रीलंका क्रिकेट के साथ अपनी भूमिका के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

Editors pick