Cricket
CSK vs RCB मैच के लिए चमचमाता चेपॉक स्टेडियम हुआ तैयार, देखें वीडियो

CSK vs RCB मैच के लिए चमचमाता चेपॉक स्टेडियम हुआ तैयार, देखें वीडियो

CSK vs RCB मैच के लिए चमचमाता चेपॉक स्टेडियम हुआ तैयार, देखें वीडियो
IPL 2024, CSK vs RCB: आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम आरसीबी के बीच 22 मार्च को खेला जाएगा।

IPL 2024, CSK vs RCB: आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम आरसीबी के बीच 22 मार्च को खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों भारतीय समयानुसार शाम आठ बजे से चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसके लिए चेपॉक स्टेडियम बिल्कुल तैयार है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ चेपॉक स्टेडियम का वीडियो

बहरहाल, सोशल मीडिया पर चेपॉक स्टेडियम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्रिकेट फैंस को शानदार रंग-बिरंगी लाइटिंग खूब पसंद आ रही है। बहरहाल, सोशल मीडिया यूजर्स वायरल वीडियो पर लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बताते चलें कि चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच सीजन का पहला मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा। भारतीय समयनुसार मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा। आईपीएल 2023 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता था। धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को आखिरी गेंद पर हराकर रिकॉर्ड पांचवीं टाइटल अपने नाम किया था।

बहरहाल, इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी। चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा महज मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 बार खिताब जीता है। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 जीता है। जबकि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनी।

Editors pick