AUSW beat WIW-AUSW vs WIW: महिला वनडे वर्ल्ड कप (ICC Women’s World Cup) का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 30 मार्च को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की महिला टीम (Australia Women vs West Indies Women) के बीच खेला जा रहा है। ये महिला वर्ल्ड कप का 29वां मुकाबला है। 6 बार की विश्व विजेता रह चुकी ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 7वीं बार फाइनल में प्रवेश किया है। ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज को 157 रन से हराकर 7वीं बार महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
#TeamAustralia beat West Indies by 157 runs to secure their spot in the #CWC22 final. pic.twitter.com/CAxkAaXBDc
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) March 30, 2022
AUSW beat WIW: बुधवार को वेलिगंटन में खेला गया पहला सेमीफाइनल बारिश की वजह से देरी से शुरू हुआ। बारिश के कारण मैच 45 ओवर का कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में 3 विकेट के नुकसान 305 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की पूरी टीम 37 ओवर में 148 पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की हीली प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। ऑस्ट्रेलिया विमेंस वर्ल्ड कप की सफल टीम रही है। सबसे ज्यादा 6 बार वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया है।
Alyssa Healy has raced to her 4th ODI hundred 🙌#CWC22 pic.twitter.com/sF962MKUOb
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) March 30, 2022
Australia are through to the #CWC22 final and will look to win their seventh ICC Women’s World Cup title 🏆 pic.twitter.com/dnnIy1ehVQ
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) March 30, 2022
ऑस्ट्रेलिया की अच्छी शुरुआत
AUSW beat WIW: ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही और पहला विकेट 216 रन पर गिरा। हीली 107 गेंदों पर 129 रन बनाकर आउट हुईं। इनके आउट होने के बाद हायेंस भी 231 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। हायेंस ने 100 गेंदों पर 85 रन बनाए। इसके बाद कप्तान लेनिंग ने 26 और मूनी ने 31 गेंद में 43 रन की बेहतरीन पारी खेलकर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया। वेस्टइंडीज के लिए हेनरी ने दो और कॉनेल ने एक विकेट लिया। इन दोनों के अलावा किसी भी गेंदबाज को सफलता नहीं मिली। कप्तान टेलर सहित तीन गेंदबाजों की इकोनॉमी 10 के करीब रही।
वेस्टइंडीज शुरुआत खराब
AUSW beat WIW: वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। पहला विकेट 12 रन पर ही गिर गया। विलियम्स बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं। वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट 44 रन गिरा। डॉटिन 44 रन बनाकर आउट हुईं। उनके आउट होने के बाद कप्तान टेलर ने पारी को संभालने का प्रयास किया। वह 75 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। वेस्टइंडीज की पूरी टीम 37 ओवर में 148 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जॉनसन ने 2 विकेट लिए।
The West Indies set about their chase in spite of losing Rashada Williams early.
Deandra Dottin and Hayley Matthews move their side to 39/1 at the end of the nine-over Powerplay #CWC22 pic.twitter.com/8GNNf5buav
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) March 30, 2022
ऑस्ट्रेलिया ने अब तक के सफर में एक भी मैच नहीं हारी
AUSW beat WIW: ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल तक के सफर में एक भी मैच नहीं हारी है। सेमीफाइनल से पहले लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया अपने सभी मैच जीतकर पॉइंट टेबल में टॉप पर रही। वहीं वेस्टइंडीज की टीम किस्मत के भरोसे फाइनल तक का सफर तय कर पाई है। वह पॉइंट टेबल में टॉप पर रही।
Both of Australia’s openers bring up their fifties 🙌#CWC22 pic.twitter.com/ajEdFMzLVv
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) March 30, 2022
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की महिला टीम (Australia Women vs West Indies Women) की सारी जानकारी
- महिला क्रिकेट विश्व कप (Women’s World Cup 2022) कहां होगा?
महिला क्रिकेट विश्व कप 4 मार्च से न्यूजीलैंड में हो रहा है। - AUSW vs WIW का महिला क्रिकेट विश्व कप मैच कब होगा?
AUSW vs WIW मैच 30 मार्च 2022 को होगा। - AUSW vs WIW का महिला क्रिकेट विश्व कप मैच किस समय शुरू होगा?
AUSW vs WIW मैच भारतीय समयानुसार रात 3:30 बजे होगा। - महिला क्रिकेट विश्व कप मैच AUSW vs WIW का स्थान क्या है?
महिला क्रिकेट विश्व कप AUSW vs WIW मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व पार्क में खेला जाएगा।
मैच का लाइव प्रसारण कहां होगा?
आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप (ICC Women’s World cup 2022) में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की महिला टीम (Australia Women vs West Indies Women) का मैच रात 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। भारत में लाइव मैचों का प्रसारण स्टार नेटवर्क चैनल पर होगा। मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगी।
AUSW vs WIW
- आईसीसी महिला विश्व कप 2022 (ICC Women’s World Cup 2022)
- ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की महिला टीम (Australia Women vs West Indies Women)
- स्थान: वेलिंगटन, बेसिन रिजर्व पार्क
- दिनांक: 30 मार्च
- समय: 3:30 am IST बजे
- लाइव स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+हॉटस्टार पर
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: मेग लैनिंग (कप्तान), राचेल हेन्स (उप कप्तान), डार्सी ब्राउन, निक केरी, ऐश गार्डनर, ग्रेस हैरिस, एलिसा हीली, जेस जोनासेन, एलाना किंग, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, अमांडा-जेड वेलिंगटन।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: चेरी एन फ्रेजर, रशदा विलियम्स, स्टेफनी टेलर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, हेले मैथ्यूज, चिनेल हेनरी, अनीसा मोहम्मद, शेरमेन कैंपबेल, किसिया नाइट (विकेटकीपर), चेडियन नेशन, आलिया एलेने, शमिलिया कॉनेल, अफ फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, शकीरा सेल्मन।