Cricket
T20 World Cup: Virat Kohli के बाद KL Rahul ने भी बांधे MS Dhoni की तारीफों के पुल, कहा- उनकी आने से टीम रिलैक्स हुई

T20 World Cup: Virat Kohli के बाद KL Rahul ने भी बांधे MS Dhoni की तारीफों के पुल, कहा- उनकी आने से टीम रिलैक्स हुई

T20 World Cup-KL Rahul on MS Dhoni: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के साथ बतौर मेंटर जुड़ गए हैं। इससे टीम के खिलाड़ी काफी खुश हैं। कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा था कि उनके आने से टीम में ऊर्जा का संचार हुआ है। अब […]

T20 World Cup-KL Rahul on MS Dhoni: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के साथ बतौर मेंटर जुड़ गए हैं। इससे टीम के खिलाड़ी काफी खुश हैं। कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा था कि उनके आने से टीम में ऊर्जा का संचार हुआ है। अब ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि धोनी के आने से टीम रिलैक्स हुई है और शांति का एहसास हो रहा है। वे पूर्व भारतीय कप्तान से काफी कुछ सीखने को लेकर उत्सुक हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

T20 World Cup-KL Rahul on MS Dhoni: भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में करेगा। विराट कोहली (Virat Kohli)को इस बार धोनी का साथ मिलेगा। भारतीय कप्तान अब तक आईसीसी ट्रॉफी अपने नेतृत्व में देश को नहीं दिला सके हैं। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को चौथी बार चैंपियन बनाया है। चेन्नई ने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था।

T20 World Cup-KL Rahul on MS Dhoni: राहुल ने रेडबुल के क्लब हाउस सत्र में कहा, “हम में से कोई भी इस बात को नहीं मानता कि आईपीएल 2021 का फाइनल उनका आखिरी मैच था। मैं धोनी को अगले कई सालों तक खेलते देखना चाहता हूं। यह देखना अच्छा था कि चेन्नई टूर्नामेंट कैसे जीता। वो इस जीत के हकदार थे। जाहिर है, टीम के साथ एमएस धोनी के वापस जुड़ने से हमलोग काफी खुश हैं। हम उनके नेतृत्व में खेले हैं। हमने उन्हें एक मेंटर के रूप में देखा है, तब भी जब वह हमारे कप्तान थे।”

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2021-India vs Pakistan Live: पाकिस्तान के खिलाफ क्या होगी Team India की बॉलिंग कंबीनेशन, कोच Ravi Shastri ने दिया बड़ा बयान

T20 World Cup-KL Rahul on MS Dhoni: राहुल ने आगे कहा, “जब वह कप्तान थे, तब हम उन्हें ड्रेसिंग रूम में देखना पसंद करते थे। हमें उनकी शांति पसंद थी। हम उनसे मदद की उम्मीद करते थे। उन्हें यहां देखना अद्भुत है। इससे हमें शांति का एहसास होता है, मैंने इसका आनंद लिया है। अभी दो-तीन दिन उनके साथ समय बिताना शानदार रहा है। हम क्रिकेट, कप्तानी और क्रिकेट की सभी चीजों के बारे में जानने के लिए उनका दिमाग खाने के लिए तैयार हैं।”

T20 World Cup-KL Rahul on MS Dhoni: धोनी की फिटनेस के बारे में बात करते हुए राहुल ने कहा, “मुझे लगता है कि धोनी हम में से किसी को कड़ी टक्कर दे सकते हैं, वह निश्चित रूप से एक ऐसे व्यक्ति हैं जो गेंद को सबसे दूर हिट कर सकते हैं। वह बहुत मजबूत हैं और विकेटों के बीच अभी भी अच्छे हैं। वे सबसे ज्यादा फिट दिखते हैं।”

T20 World Cup, KL Rahul, MS Dhoni, Virat Kohli, MS Dhoni Mentor

T20 World Cup 2021: भारत ने अपने वार्म-अप मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया। इस मैच में केएल राहुल ने 52 रनों की पारी खेली। इशान किशन ने 70 रनों का योगदान दिया था। विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में भारतीय टीम अब तक आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। धोनी के आने से सबको उम्मीद है कि यह सूखा समाप्त हो जाएगा।

T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप के बारे में पूछे जाने पर राहुल ने कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं। जाहिर है विश्व कप एक बड़ा इवेंट है। हर खिलाड़ी इसके लिए तैयार है। सभी टूर्नामेंट में खेलने के लिए ट्रेनिंग कर रहे हैं। वर्ल्ड कप पिछले साल खेला जाना था, लेकिन इसे आगे बढ़ाया गया। 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार ने टीम को बहुत चोट पहुंचाई और उम्मीद है कि हम इसका उपयोग खुद को बहुत आगे बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।”

Also Read: T20 World Cup: First Day, First Show, MS Dhoni delivers super hit show as mentor for Team India, check out

खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

Editors pick