Cricket
T20 World Cup India: धोनी को मेंटोर बनाए जाने पर BCCI अध्यक्ष Sourav Ganguly ने कहा- ये उनके अनुभव को इस्तेमाल करने का एक तरीका है

T20 World Cup India: धोनी को मेंटोर बनाए जाने पर BCCI अध्यक्ष Sourav Ganguly ने कहा- ये उनके अनुभव को इस्तेमाल करने का एक तरीका है

T20 World Cup India, BCCI, Sourav Ganguly, T20 World Cup, MS Dhoni, Sourav Ganguly on MS Dhoni
T20 World Cup India: धोनी को मेंटोर बनाए जाने पर BCCI अध्यक्ष Sourav Ganguly ने कहा- ये उनके अनुभव को इस्तेमाल करने का एक तरीका है- भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गुरूवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को आगामी टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम का मार्गदर्शक (मेंटोर) उनके अपार […]

T20 World Cup India: धोनी को मेंटोर बनाए जाने पर BCCI अध्यक्ष Sourav Ganguly ने कहा- ये उनके अनुभव को इस्तेमाल करने का एक तरीका है- भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गुरूवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को आगामी टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम का मार्गदर्शक (मेंटोर) उनके अपार अनुभव का फायदा उठाने के लिये बनाया गया है। T20 World Cup India, BCCI, Sourav Ganguly, T20 World Cup, MS Dhoni, Sourav Ganguly on MS Dhoni

बीसीसीआई ने बुधवार को यह घोषणा कर सभी को हैरान कर दिया कि धोनी 17 अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम के मेंटोर होंगे।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup India: Gautam Gambhir ने बताया- धोनी को टी-20 विश्व कप के लिए मेंटोर क्यों बनाया गया?

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में शुमार विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी की अगुवाई में भारत ने दो विश्व कप खिताब – दक्षिण अफ्रीका में 2007 टी20 विश्व कप और भारत में 2011 वनडे विश्व कप – जीते हैं।

धोनी इस समय अपनी इंडियन प्रीमियर लीग टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हैं और संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से बहाल होने वाली टी20 लीग की तैयारियों में जुटे हैं। आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से होने वाला है। टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। फिर खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा बनेंगे। आईपीएल के खत्म होने के बाद टी-20 विश्व कप का आयोजन किया जाएगा।

आईपीएल और टी-20 विश्व कप का आयोजन भारत में ही होने वाला था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण दोनों टूर्नामेंटों का आयोजन भारत में नहीं किया जा रहा है। यूएई में इसका आयोजन किया जाएगा। T20 World Cup India, BCCI, Sourav Ganguly, T20 World Cup, MS Dhoni, Sourav Ganguly on MS Dhoni

Editors pick