Cricket
T20 World Cup 2021: विराट कोहली 50 मैचों में भारत की कप्तानी करने वाले बने भारत के दूसरे खिलाड़ी, जीतने में MS Dhoni से भी रहे आगे

T20 World Cup 2021: विराट कोहली 50 मैचों में भारत की कप्तानी करने वाले बने भारत के दूसरे खिलाड़ी, जीतने में MS Dhoni से भी रहे आगे

T20 World Cup 2021: विराट कोहली 50 मैचों में भारत की कप्तानी करने वाले बने भारत के दूसरे खिलाड़ी, जीतने में MS Dhoni से भी रहे आगे
Virat Kohli 50th match-T20 World Cup 2021-INDIA VS NAMIBIA-MS Dhoni: टी20 विश्वकप अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। भारतीय टीम सोमवार (8 नवंबर) को अपना आखिरी लीग मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलेगी। वह सेमीफाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। ऐसे में कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का टी20 इंटरनेशनल में बतौर […]

Virat Kohli 50th match-T20 World Cup 2021-INDIA VS NAMIBIA-MS Dhoni: टी20 विश्वकप अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। भारतीय टीम सोमवार (8 नवंबर) को अपना आखिरी लीग मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलेगी। वह सेमीफाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। ऐसे में कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का टी20 इंटरनेशनल में बतौर कैप्टन यह आखिरी मुकाबला है। इस आखिरी मुकाबले में उन्होंंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वे 50 टी20 मैचों में भारत की कप्तानी करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। कप्तान के तौर पर उनके आंकड़े क्या हैं, उसे हम यहां बता रहे हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: नेट रन रेट क्या होता है, इसे कैसे कैलकुलेट करते हैं; जानिए सबकुछ

बतौर कप्तान खेले हैं 49 टी20 मुकाबले
विराट कोहली (Virat Kohli) ने बतौर कप्तान टी20 में अब तक 49 मुकाबले खेले हैं। इसमें से उन्होंने 29 में जीत हासिल की है वहीं 16 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। 2 मुकाबले टाई रहे हैं और 2 का कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने बतौर कैप्टन 72 टी20 मुकाबले खेले हैं और 41 में जीत दर्ज की है। कोहली का विनिंग परसेंटेज जहां 63.82 प्रतिशत है वहीं धोनी का 59.28 प्रतिशत है।

खिलाड़ी मैच जीते हारे टाई बेनतीजा विनिंग परसेंटेज
महेंद्र सिंह धोनी 72 41 28 1 2 59.28
विराट कोहली 49 29 16 2 2 63.82
रोहित शर्मा 19 15 4 0 0 78.94

अब तक खेले हैं कुल 94 टी20 मुकाबले
विराट कोहली (Virat Kohli) ने अब तक कुल 94 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 52.04 के औसत और 137.90 के स्ट्राइक रेट से 3227 रन बनाए हैं। 94 रन नाबाद उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में 29 अर्धशतक लगाए हैं। कोहली टी20 इंटरनेशनल में अब तक 290 चौके और 91 छक्के भी जड़ चुके हैं।

Also Read: India vs New Zealand: Venkatesh Iyer, Ruturaj Gaikwad in reckoning as selectors set to name new look Indian squad for New Zealand series: Follow LIVE Updates

95 वनडे में की है भारत की कप्तानी
टी20 के अलावा विराट कोहली ने 95 एकदिवसीय मैचों की कप्तानी भी की है। इसमें से उन्होंने 65 में जीत हासिल की है, वहीं कोहली को 27 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। 1 मुकबला टाई रहा वहीं 2 का कोई नतीजा नहीं निकला। कोहली का विनिंग परसेंटेज 70.43 है। भारत के लिए वनडे में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मुकाबले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने खेले हैं। धोनी ने 200 एकदिवसीय मुकाबलों में भारतीय टीम की कप्तानी की है। धोनी के बाद मोहम्मद अजरुद्दीन ने 174 और सौरव गांगुली ने 147 वनडे में इंडिया की कप्तानी की है। कोहली का विनिंग परसेंटेज तीनों कप्तानों से बेहतर है।

खिलाड़ी मैच जीते हारे टाई बेनतीजा विनिंग परसेंटेज
महेंद्र सिंह धोनी 200 110 74 5 11 59.52
मोहम्मद अजरुद्दीन 174 90 76 2 6 54.62
सौरव गांगुली 147 76 66 0 5 53.52
विराट कोहली 95 65 27 1 2 70.43

अब तक खेले हैं 254 वनडे
Virat Kohli 50th match-T20 World Cup 2021-INDIA VS NAMIBIA-MS Dhoni:  विराट कोहली ने अब तक 254 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 59.07 के औसत और 93.17 के स्ट्राइक रेट से 12169 रन बनाए हैं। 183 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है। कोहली ने वनडे में 62 अर्धशतक और 43 शानदार शतक जड़े हैं। कोहली वनडे में अब तक 1140 चौके और 125 छक्के भी लगा चुके हैं।

खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

Editors pick