Sakshi Dhoni Birthday-Sakshi Dhoni Birthday celebration: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) का आज 33वां बर्थडे हैं। धोनी ने अपनी पत्नी के इस बर्थडे को खास अंदाज में सेलीब्रेट किया है। साक्षी ने इस सेलीब्रेशन की तस्वरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। साक्षी ने अपना जन्मदिन रांची के अपने फार्महाउस में मनाया। इस सेलीब्रेशन में धोनी-साक्षी के कुछ दोस्त और करीबी लोग भी शामिल हुए। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in
View this post on Instagram
साक्षी के बगल में खड़ें हैं धोनी
Sakshi Dhoni Birthday-Sakshi Dhoni Birthday celebration: साक्षी के दोस्त प्रियांशु चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर कीं। इसमें देखा जा सकता है कि साक्षी जन्मदिन के केक पर लगी मोमबत्तियां फूंकती हैं। वहीं उनके पति महेंद्र सिंह धोनी साक्षी के बगल में खड़े हुए हैं। धोनी और साक्षी की शादी जुलाई 2010 में हुई थी। फिलहाल इस कपल की एक बेटी जीवा है। साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) इंस्टाग्राम पर चर्चित भारतीय हस्तियों में से एक हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
Birthday Celebration of Sakshi Dhoni 😘#HappyBirthdaySakshiDhoni pic.twitter.com/cpnZgEkAh6
— MS Dhoni 7781 #Dhoni (@msdhoni_7781) November 19, 2021
सीएसके की जीत के जश्न में शामिल होंगे
धोनी 20 नवंबर को चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की चौथी आईपीएल खिताबी जीत के जश्न में शामिल होंगे। समारोह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की उपस्थिति में होगा। इंडिया सीमेंट्स के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एन श्रीनिवासन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को इस आयोजन का निमंत्रण दिया है। स्टालिन सीएसके फ्रेंचाइजी के मालिक द इंडिया सीमेंट्स द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में आईपीएल टीम के सदस्यों को सम्मानित करेंगे।
रांची में दूसरा टी20 मुकाबला
Sakshi Dhoni Birthday-Sakshi Dhoni Birthday celebration: वहीं भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची में खेला जाएगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले को देखने जेएससीए स्टेडियम जा सकते हैं। झारखंड प्रदेश क्रिकेट संघ के सचिव संजय सहाय ने कहा था धोनी यहीं हैं और आज ही कोर्ट पर टेनिस खेला। हम कह नहीं सकते कि वह मैच देखने आयेंगे या नहीं।
खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in