WWE
WWE Summerslam 2022 Matches: समरस्लैम में Roman Reigns करेंगे लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में इस सुपरस्टार के खिलाफ अपने टाइटल्स डिफेंड, डब्ल्यूडब्ल्यूई ने किया मैच ऑफिशियल

WWE Summerslam 2022 Matches: समरस्लैम में Roman Reigns करेंगे लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में इस सुपरस्टार के खिलाफ अपने टाइटल्स डिफेंड, डब्ल्यूडब्ल्यूई ने किया मैच ऑफिशियल

WWE Summerslam 2022 Matches: समरस्लैम में Roman Reigns करेंगे लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में इस सुपरस्टार के खिलाफ अपने टाइटल्स डिफेंड, डब्ल्यूडब्ल्यूई ने किया मैच ऑफिशियल
WWE Summerslam 2022 Matches- Roman Reigns vs. Brock Lesnar: डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम 30 जुलाई को टेनेसी के नैशविले के निसान स्टेडियम से लाइव होगा। जिसके लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ एक बड़े मैच की घोषणा कर दी गई है। जिसमें अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रैंस (Undisputed WWE Universal Champion Roman Reigns) अपने टाइटल्स को ब्रॉक लेसनर […]

WWE Summerslam 2022 Matches- Roman Reigns vs. Brock Lesnar: डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम 30 जुलाई को टेनेसी के नैशविले के निसान स्टेडियम से लाइव होगा। जिसके लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ एक बड़े मैच की घोषणा कर दी गई है। जिसमें अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रैंस (Undisputed WWE Universal Champion Roman Reigns) अपने टाइटल्स को ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) के खिलाफ एक लास्ट मैन स्टेंडिंग मैच (Last Man Standing Match) में डिफेंड करते हुए नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- WWE Summerslam 2022: डब्ल्यूडब्ल्यूई ने जारी किया समरस्लैम 2022 का नया लोगो, यहां देखें तस्वीर

WWE Summerslam 2022 Matches: रोमन रैंस और ब्रॉक लेसनर के बीच आज रात स्मैकडाउन के बाद किया गया मैच ऑफिशियल

 

डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन के आज रात के एपिसोड में ब्रॉक लेसनर को अपनी आश्चर्यजनक वापसी करते हुए देखा गया। ब्रॉक ने अपनी यह वापसी उस समय की, जब रोमन रैंस ने रिडल डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में हराकर अपने टाइटल्स को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था।

उस समय रोमन ने माइक लेकर कहा था कि उनसे लड़ने वाला अब कोई नहीं बचा है और वह अब घर जा रहे हैं। लेकिन तब ही ब्रॉक लेसनर का म्यूजिक हिट हुआ और वह रैंप से चलकर सीधें रिंग में रोमन रैंस के सामने आ गए। इसके बाद उन्होंने रोमन रैंस की तरफ अपना हाथ बढ़ाया।

जिसे देखकर रोमन पहले तो थोड़ा सा हिचकिचाए और फिर उन्होंने भी ब्रॉक से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ा दिया। लेकिन तब ही ब्रॉक ने उन्हें अपने कंधों पर उठा लिया और F5 लगा दी। इसके बाद ब्रॉक ने द उसोस पर भी अटैक कर दिया।

WWE Summerslam 2022 Matches: इस मैच के अलावा अभी तक नहीं हुई है समरस्लैम के लिए किसी और मैच की घोषणा
रोमन रैंस बनाम ब्रॉक लेसनर के लास्ट मैन स्टेंडिंग मैच के अलावा अभी तक डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से समरस्लैम के लिए किसी और मैच की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन अभी यह प्रीमियम इवेंट काफी दूर है।

इसलिए हम आने वाले कुछ हफ्तों में समरस्लैम के लिए कुछ और मैचों की घोषणा होते हुए देख सकते हैं। जिसमें कुछ और टाइटल्स भी डिफेंड किए जा सकते हैं।

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick