WWE Smackdown Results Highlights: फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) के इस हफ्ते के शो की लाइव स्ट्रीमिंग टेक्सास के ऑस्टिन में मूडी सेंटर हुई थी। जिसकी शुरुआत ड्रयू मैकइंटायर ने की थी और वहीं आज के शो का अंत शेमस और ड्रयू मैकइंटायर बनाम द उसोस ( Drew McIntyre & Sheamus vs The Usos) के मनी इन द बैंक लैडर मैच क्वालिफाइंग मुकाबले से हुआ था। लेकिन इन सबके अलावा और क्या हुआ स्मैकडाउन में आज रात आइए जानते हैं…
WWE Smackdown Results Highlights: Drew McIntyre Segment
"Our tribal champion just keeps ducking me." 😳@DMcIntyreWWE #SmackDown pic.twitter.com/xQfSiiYDh9
— WWE (@WWE) June 25, 2022
स्कॉटिश वॉरियर ड्रयू मैकइंटायर ने आज रात के फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन की शुरुआत की। जहां उन्होंने मनी इन द बैंक ब्रीफकेस जीतने और समरस्लैम में रोमन रैंस पर इसे कैश-इन करने का वादा किया। लेकिन जब मैकइंटायर अपनी बात कह रहे थे, तब ही शेमस ने उन्हें बाधित कर दिया।
"The man I cashed in on was @WWERomanReigns."
Will we see a repeat of 2015 from @WWESheamus? #SmackDown pic.twitter.com/6shu92HvNG
— WWE (@WWE) June 25, 2022
जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को अपमानित करना शुरू कर दिया। इसके बाद पॉल हेमैन और डब्ल्यूडब्ल्यूई ऑफिशियल एडम पीयर्स ने शेमस और मैकइंटायर को बाधित किया। जहां पीयर्स ने एक असामान्य घोषणा की।
So as of now, @DMcIntyreWWE and @WWESheamus are OUT of #MITB.
BUT
If the two can beat @WWEUsos TONIGHT, they will be put back in the #MITB Ladder Match. #SmackDown pic.twitter.com/5A31s5Q5ay
— WWE (@WWE) June 25, 2022
पीयर्स ने बताया कि डब्ल्यूडब्ल्यूई मैनेजमेंट ने शेमस और मैकइंटायर को मनी इन द बैंक में जोड़ने के उनके फैसले को खारिज कर दिया है और अगर शेमस और मैकइंटायर आज रात द उसोस को हरा देते हैं तो वह मनी इन द बैंक लैडर मैच के लिए क्वालिफाई कर सकते हैं।
WWE Smackdown Results Highlights: Backstage
What a guy!
"Honorary Uce" @SamiZayn is dedicating his match tonight to @WWERomanReigns. #SmackDown pic.twitter.com/LEY44Wqn2P
— WWE (@WWE) June 25, 2022
बैकस्टेज सैमी जेन का इंटरव्यू लिया जाता है। जहां वह मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट को जीतने का दावा करते हुए कहते हैं कि वह इस कॉन्ट्रैक्ट को जीतकर रोमन का बचाना चाहते हैं।
WWE Smackdown Results Highlights: Sami Zayn vs Shinsuke Nakamura (MITB Qualifying match)
Sheesh @SamiZayn. #SmackDown pic.twitter.com/hzQBW6HPp1
— WWE (@WWE) June 25, 2022
इस मैच की शुरुआत में सैमी जेन ने शिंसुके नाकामुरा पर हमला करने के लिए अपनी सस्ती ट्रिक्स का इस्तेमाल किया। उन्होंने नाकामुरा से बचते हुए उन पर बैक ब्लास्टर से हमला किया।इस बीच सैमी ने काउंट आउट के जरिए भी जीत की कोशिश की। लेकिन नाकामुरा ने रिंग में वापसी कर ली। इसके बाद नाकामुरा और सैमी का एक-दूसरे पर हमला जारी है।
That feeling when you qualify for #MITB…@SamiZayn #SmackDown pic.twitter.com/i38vHwNUGm
— WWE (@WWE) June 25, 2022
नाकामुरा ने मैच में जबरदस्त तरीके से वापसी की। लेकिन सैमी उन्हें रोलअप करके जीत हासिल करने की कोशिश करते हुए नजर आए। लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में सैमी नाकामुरा पर हेलुवा किक लगाने में कामयाब हो गए और उन्होंने नाकामुरा को पिन करते हुए मनी इन द बैंक लैडर मैच में अपना स्थान पक्का कर लिया।
WWE Smackdown Results Highlights: The New Day Segment
The people want to see a dancing @DilsherShanky! #SmackDown pic.twitter.com/b0kbiDmRws
— WWE (@WWE) June 25, 2022
न्यू डे का सामना आज रात जिंदर महल और शैंकी से होने वाला था। लेकिन इस मैच से पहले न्यू डे ने शैंकी को रिंग में डांस करने के लिए बुलाया और फिर शैंकी रिंग में आकर न्यू डे के साथ डांस करने लगे। जिसे देखकर महल खुश नहीं थे।
The #VikingRaiders said ENOUGH with the dancing. @Erik_WWE @Ivar_WWE #SmackDown pic.twitter.com/RV2lpXVSGE
— WWE (@WWE) June 25, 2022
इसके बाद शैंकी और जिंदर की बहस होने लगी और फिर जिंदर बैकस्टेज चले गए। लेकिन शैंकी डांस करते रहे। लेकिन इसके बाद अचानक से हॉर्न की आवाज सुनाई दी और फिर वाइकिंग रेडर्स ने पीछे से आकर न्यू डे और शैंकी पर हमला किया। इसके बाद उन्होंने न्यू डे को अपना निशाना बनाया।
WWE Smackdown Results Highlights: Backstage
UP NEXT on #SmackDown@SonyaDevilleWWE vs. @RaquelWWE AND @LaceyEvansWWE in a Handicap Match! pic.twitter.com/72YHEzSc8X
— WWE (@WWE) June 25, 2022
सोन्या डेविल बैकस्टेज एडम पीयर्स के साथ नजर आईं। जहां उन्होंने लेसी इवांस और रकील रॉड्रिगेज के मनी इन द बैंक के लिए क्वालीफाई करने पर सवाल उठाए। जिसके बाद पीयर्स ने सोन्या डेविल बनाम लेसी इवांस और रकील रॉड्रिगेज के हैंडीकैप मैच का ऐलान कर दिया।
WWE Smackdown Results Highlights: Lacey Evans and Raquel Rodriguez vs. Sonya Deville
💪💪💪@RaquelWWE #SmackDown pic.twitter.com/TU1zSTgH9Q
— WWE (@WWE) June 25, 2022
इस मैच के लिए सोन्या डेविल अपने साथ शायना बॉस्जलर और जाया ली को लेकर आईं। अगर इस मैच की बात करें तो लेसी और रकील दोनों ही सोन्या पर भारी पड़ीं। लेकिन सोन्या ने भी उन्हें जबरदस्त टक्कर देने की कोशिश की।
WINNERS!
@LaceyEvansWWE @RaquelWWE #SmackDown pic.twitter.com/PAEfdb1JVI
— WWE (@WWE) June 25, 2022
मैच के अंतिम क्षणों में लेसी ने अपना फिनिशर विमेंस राइट लगाकर सोन्या को पिन किया और इस मैच में जीत हासिल कर ली। लेकिन इस मैच के बाद ही शायना और जाया ने लेसी और रकील पर अटैक कर दिया। लेकिन रकील और लेसी ने उल्टा शायना और जाया को ही वहां से भागने पर मजबूर कर दिया।
WWE Smackdown Results Highlights: Backstage
.@MontezFordWWE and @MadcapMoss: not amused. #SmackDown pic.twitter.com/LInEVimGwS
— WWE (@WWE) June 25, 2022
स्मैकडाउन पर आज रात बैकस्टेज स्ट्रीट प्रॉफिट्स नजर आए। जहां वह पहले ड्रू गुलाक से मिले और फिर एंजलो डॉकिंस ने मैडकैप मॉस को एक बेकार सा जोक सुनाया।
WWE Smackdown Results Highlights: Natalya Segment
IT'S THE SMACKDOWN..nvm it's just @NatbyNature. #SmackDown pic.twitter.com/2u3gbiaib0
— WWE (@WWE) June 25, 2022
इस सेगमेंट में नताल्या रोंडा राउजी के कपड़े पहनकर उन्हीं की तरह एक्टिंग करती हुई नजर आईं। जहां उन्होंने रोंडा का मजाक बनाते हुए नई स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बनने का दावा किया।
"The closest you'll ever get to being a main attraction in this company, is dressing up like me."@RondaRousey is not holding back 😬 #SmackDown pic.twitter.com/OtPl45Y93N
— WWE (@WWE) June 25, 2022
लेकिन तब ही रोंडा को वापसी करते हुए देखा गया। जहां उन्होंने नताल्या का सामना किया और फिर उन पर हमला कर दिया। लेकिन नताल्या खुद को बचाने में कामयाब रहीं और रिंग से बाहर भाग गईं।
ये भी पढ़ें- WWE Smackdown: क्या Charlotte Flair जल्द करने जा रही हैं फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन में वापसी? देखें ये रिपोर्ट
WWE Smackdown Results Highlights: Ricochet vs Gunther Intercontinental Championship Match
Oh my. @Gunther_AUT #SmackDown pic.twitter.com/5NuCSRiaUn
— WWE (@WWE) June 25, 2022
यह एक बहुत ही शानदार मैच था। जहां रिकोशे ने शुरुआत में गंथर पर कुछ जबरदस्त मूव्स लगाए। लेकिन जल्द ही गंथर ने वापसी करते हुए रिकोशे की हालत खराब कर दी।
#ANDSTILL the Intercontinental Champion, The Ring General, @Gunther_AUT! #SmackDown pic.twitter.com/Q2E0ix1ayO
— WWE (@WWE) June 25, 2022
गंथर ने रिकोशे पर चॉप्स और अपकट्स लगाए और फिर मैच के अंतिम क्षणों में पावरबॉम्ब देते हुए रिकोशे को पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल करते हुए अपने टाइटल को सफलता पूर्वक रिटेन कर लिया।
WWE Smackdown Results Highlights: Tamina vs Shotzi (MITB Qualifying match)
.@TaminaSnuka rolling early! #SmackDown pic.twitter.com/WDK3DJlM31
— WWE (@WWE) June 25, 2022
इस मैच की शुरुआत में ही शॉट्जी पर अटैक किया। लेकिन टमिना अपनी जबरदस्त ताकत का इस्तेमाल करते हुए उन पर हावी हो गईं। लेकिन जल्द ही शॉट्जी ने भी वापसी करते हुए टमिना को परेशानी में डाल दिया।लेकिन जब शॉट्जी मीडिल रोप से टमिना को अपना मूव लगाने जा रही थी, तब ही टमिना ने उन्हें एक सुपरकिक लगा दी।
.@ShotziWWE is going to #MITB! #SmackDown pic.twitter.com/Gd37NXpZOM
— WWE (@WWE) June 25, 2022
इसके बाद टमिना ने शॉट्जी को पिन करने कोशिश की। लेकिन शॉट्जी का पैर रोप पर लग गया। जिसे रेफरी ने देख लिया। इसके बाद शॉट्जी ने टमिना को डीडीटी लगाते हुए उन्हें पिन कर दिया और विमेंस मनी इन द बैंक के क्वालिफाइंग मैच में अपनी जगह पक्की कर ली।
WWE Smackdown Results Highlights: Backstage
Thanks to @ScrapDaddyAP, Maximum Male Models will now have to unveil their new client NEXT WEEK on #SmackDown.
@MaxDupri pic.twitter.com/19SOtYyxlt
— WWE (@WWE) June 25, 2022
मैक्स डुपरी ने कहा कि एडम पीयर्स ने अपना जन्मदिन मनाया है और वह उन्हें ड्रेसिंग रूम नहीं दे सके जिसके कारण वे आज रात डेब्यू नहीं करेंगे।
WWE Smackdown Results Highlights: Pat McAfee With Mic
🚨🚨🚨@PatMcAfeeShow has a live mic on #SmackDown! pic.twitter.com/rmfXYNDgAq
— WWE (@WWE) June 25, 2022
पैट मैकेफी लेकर कॉर्बिन को ट्रोल करते हैं और कहते हैं कि जब भी वह अपना हेडसेट लगाते हैं तो वह जीवित महसूस करते हैं। इसके बाद वह समरस्लैम में कॉर्बिन का सामना करने के लिए एक चुनौती जारी करते हैं।
WWE Smackdown Results Highlights: Drew McIntyre & Sheamus vs The Usos (MITB Qualifying match)
Vintage @WWESheamus. #SmackDown pic.twitter.com/t2fnl72r8r
— WWE (@WWE) June 25, 2022
इस मैच के शुरू होने से पहले द स्ट्रीट प्रॉफिट्स भी रिंग साइड पर आ गए। लेकिन जैसे ही इस मैच के लिए घंटी बजी वैसे ही ड्रयू मैकइंटायर और शेमस के बीच पहले लड़ने के लिए बहस होने लगी। लेकिन इसी बीच बुच भी रिंग में आ गए और फिर रिज हॉलैंड उन्हें बाहर ले गए। लेकिन तब ही जिमी उसो ने मैकइंटायर पर अटैक कर दिया। लेकिन मैकइंटायर ने जल्द ही वापसी कर ली और फिर रिंग में शेमस आ गए।
Looks like @DMcIntyreWWE and @WWESheamus are in fact not coexisting… #SmackDown pic.twitter.com/zDl0XU9nhg
— WWE (@WWE) June 25, 2022
लेकिन इसके बाद जिमी जे उसो को टैग देने में कामयाब रहे। जिसके बाद जे ने शेमस पर अपना काम जारी रखा। लेकिन इसके बाद शेमस ने जबरदस्त तरीके से वापसी की। लेकिन जैसे ही शेमस जे को ब्रॉल किक लगाने जा रहे थे वैसे ही जे रिंग से बाहर आ गए। इसके बाद बुच एक बार फिर से मैच के बीच में आने लगे। जिसके बाद मैकइंटायर ने उन्हें बैरिकेड्स के पीछे फेंक दिया। जिसके बाद शेमस और मैकइंटायर में बहस होने लगी और फिर दोनों एक-दूसरे पर हमला करने लगे।
☝️☝️☝️@WWEUsos #SmackDown pic.twitter.com/TQns3Y7Qlz
— WWE (@WWE) June 25, 2022
लेकिन तब ही द उसोस ने शेमस और मैकइंटायर पर सुसाइड डाइव लगा दी। इसके बाद शेमस और जे उसो रिंग में नजर आए। जहां शेमस ने जे पर नियंत्रण प्राप्त करने की कोशिश की। लेकिन इसी बीच जिमी ने टैग ले लिया और शेमस पर एक किक लगाकर उन्हें पिन करने की कोशिश की, पर शेमस ने किक आउट कर दिया। इसके बाद जिमी पूरी तरह से शेमस पर हावी हो गए। लेकिन इसी बीच शेमस को एक बार फिर से मैच में वापसी करने की कोशिश की। लेकिन जिमी ने उन्हें एक एंज्यूगिरी लगा दी।
See ya @SamiZayn!@AngeloDawkins #SmackDown pic.twitter.com/p1mJzWBt6v
— WWE (@WWE) June 25, 2022
इसके बाद जिमी ने दूसरे कॉर्नर से भागते हुए शेमस पर एक मूव लगाने की कोशिश की। लेकिन तब ही शेमस ने जिमी पर एक ब्रोग किक लगा दी। इसके बाद जिमी ने जे और शेमस ने मैकइंटायर को टैग दे दिया। जहां जे ने मैकइंटायर का कंधा रिंग पोस्ट पर दे मारा और जिमी को टैग दिया। जहां जिमी ने पहले तो शेमस पर किक लगाई और मैकइंटार पर अटैक करके उन्हें पिन करने की कोशिश की। लेकिन तब ही शेमस ने इस पिन को तोड़ दिया।
CLAYMORE!!! @DMcIntyreWWE #SmackDown pic.twitter.com/DmzHmBJLOZ
— WWE (@WWE) June 25, 2022
इसके बाद मैकइंटायर ने द उसोस को नेक ब्रेकर लगाया और जैसे ही वह द उसोस को क्लेमोर किक लगाने जा रहे थे, तब ही जे ने जिमी को बाहर खींच लिया। जहां सैमी ने मैकइंटायर पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन तब ही एंजलो डॉकिंस ने सैमी पर अटैक करते हुए मैकइंटायर को बचा लिया और फिर शेमस द उसोस एंजलो डॉकिंस पर रिंग के अंदर कूद पड़े। इसके बाद शेमस ने जे उसो को एक ब्रोग किक लगाई और वहीं रिंग के अंदर मैकइंटायर ने जिमी पर एक क्लेमोर किक लगाते हुए, उन्हें पिन कर दिया और मनी इन द बैंक लैडर मैच के लिए शेमस के साथ क्वालिफाइ कर लिया।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें