WWE Smackdown Results: डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन के आज रात के शो का सीधा प्रसारण टेक्सास के ऑस्टिन में मूडी सेंटर से हुआ। जिसकी शुरुआत ड्रयू मैकइंटायर के सेगमेंट से हुई और वहीं आज के शो का अंत ड्रयू मैकइंटायर और शेमस बनाम द उसोस (Drew McIntyre & Sheamus vs The Usos) के मैच के हुआ। लेकिन इन सबके अलावा भी कुछ ऐसी चीजें थीं। जिसे देखकर फैंस पूरी तरह से हैरान हो गए तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं आज के फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) के टॉप 3 मोमेंट्स पर एक नजर।
WWE Smackdown Results: वाइकिंग रेडर्स ने वापसी करते हुए किया द न्यू डे पर अटैक
The people want to see a dancing @DilsherShanky! #SmackDown pic.twitter.com/b0kbiDmRws
— WWE (@WWE) June 25, 2022
न्यू डे आज रात जिंदर महल और शैंकी का सामना करने वाले थे। लेकिन जब जिंदर और शैंकी रिंग में आए तो न्यू डे उन्हें डांस करने के लिए बुलाया और फिर शैंकी रिंग में आकर न्यू डे के साथ डांस करने लगे। जिसे देखकर महल खुश नहीं थे।
The #VikingRaiders said ENOUGH with the dancing. @Erik_WWE @Ivar_WWE #SmackDown pic.twitter.com/RV2lpXVSGE
— WWE (@WWE) June 25, 2022
इसके बाद शैंकी और जिंदर की बहस होने लगी और फिर जिंदर बैकस्टेज चले गए और शैंकी डांस करते रहे। लेकिन इसके बाद अचानक से हॉर्न की आवाज सुनाई दी और फिर वाइकिंग रेडर्स ने पीछे से आकर न्यू डे और शैंकी पर हमला किया। इसके बाद उन्होंने न्यू डे को अपना निशाना बनाया और उन्हें रिंग के अंदर धराशायी कर दिया।
WWE Smackdown Results: रोंडा राउजी ने वापसी करते हुए किया नताल्या का सामना
IT'S THE SMACKDOWN..nvm it's just @NatbyNature. #SmackDown pic.twitter.com/2u3gbiaib0
— WWE (@WWE) June 25, 2022
आज रात रोंडा राउजी को स्मैकडाउन में अपनी शानदार वापसी करते हुए देखा गया। रोंडा ने यह वापसी उस समय की, जब नताल्या रोंडा के कपड़े पहनकर उनकी एक्टिंग कर रही थीं और उनका मजाक बनाते हुए यह दावा किया वह नई स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बनेंगी।
"The closest you'll ever get to being a main attraction in this company, is dressing up like me."@RondaRousey is not holding back 😬 #SmackDown pic.twitter.com/OtPl45Y93N
— WWE (@WWE) June 25, 2022
लेकिन तब ही रोंडा को वापसी करते हुए देखा गया। जहां उन्होंने नताल्या का सामना किया और फिर उन पर हमला कर दिया। लेकिन नताल्या खुद को बचाने में कामयाब रहीं और रिंग से बाहर भाग गईं।
WWE Smackdown Results: गंथर ने किया सफलतापूर्वक अपना टाइटल रिटेन
The #ICChampion @Gunther_AUT looks like he means business tonight. #SmackDown pic.twitter.com/JAtdcu6tGB
— WWE (@WWE) June 25, 2022
फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन के आज रात के एपिसोड में गंथर ने अपनी इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप को रिकोशे के खिलाफ डिफेंड किया। अगर इस मैच की बात करें तो इस मुकाबले में रिकोशे ने गंथर पर कई हाई फ्लाइंग मूव्स लगाए।
Oh my. @Gunther_AUT #SmackDown pic.twitter.com/5NuCSRiaUn
— WWE (@WWE) June 25, 2022
लेकिन वह गंथर की ताकत के आगे टिक नहीं पाए। जिसकी वजह से मैच के अंतिम क्षणों में गंथर ने उन्हें एक पावरबॉम्ब लगाते हुए पिन कर दिया और अपना टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें