WWE
WWE Smackdown Live: इस हफ्ते फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन में देखी जा सकती हैं ये 3 चीजें, जानिए क्या-क्या हो सकता है शो में इस बार

WWE Smackdown Live: इस हफ्ते फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन में देखी जा सकती हैं ये 3 चीजें, जानिए क्या-क्या हो सकता है शो में इस बार

WWE Smackdown Live: इस हफ्ते फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन में देखी जा सकती हैं ये 3 चीजें, जानिए क्या-क्या हो सकता है शो में इस बार
WWE Smackdown Live- इस हफ्ते फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन में देखी जा सकती हैं ये 3 चीजें, जानिए क्या-क्या हो सकता है शो में इस बार: डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन के इस हफ्ते के शो का प्रसारण लॉस एंजिल्स में स्टेपल्स सेंटर से होगा। इस शो के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई की चीनी सुपरस्टार जिया ली (Xia Li) के डेब्यू […]

WWE Smackdown Live- इस हफ्ते फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन में देखी जा सकती हैं ये 3 चीजें, जानिए क्या-क्या हो सकता है शो में इस बार: डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन के इस हफ्ते के शो का प्रसारण लॉस एंजिल्स में स्टेपल्स सेंटर से होगा। इस शो के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई की चीनी सुपरस्टार जिया ली (Xia Li) के डेब्यू के साथ दो मैचों की घोषणा की भी की गई है। लेकिन इन सबके अलावा भी इस हफ्ते के शो में काफी कुछ देखा जा सकता है तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं इस हफ्ते फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) में होने वाली 3 संभावित चीजों पर एक नजर।

ये भी पढ़ें- Jeff Hardy Released 2021: डब्ल्यूडब्ल्यूई ने दिग्गज सुपरस्टार Jeff Hardy को किया रिलीज, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

सकती हैं सोन्या डेविल को हराने में मदद नाओमी की मदद

नाओमी इस हफ्ते सोन्या डेविल का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सोन्या जो काफी समय से नाओमी का सिर दर्द बनी हुई हैं। वह इस हफ्ते वन-ऑन-वन मैच में सोन्या डेविल का सामना करेंगी।

सोन्या इस समय डब्ल्यूडब्ल्यूई ऑथयोरिटी फिगर हैं। इसलिए वह इस मैच में किसी तरह की कोई चाल भी चल सकती हैं। लेकिन इस हफ्ते हम सोन्या की दुश्मनी नाओमी के साथ खत्म होते और एक नई विमेंस सुपरस्टार के साथ शुरू होते हुए देख सकते हैं। जो इस मैच में नाओमी की मदद कर सकती हैं। यह विमेंस सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि साशा बैंक्स हैं। जिनका भी इस समय सोन्या के साथ विवाद चल रहा है।

WWE Smackdown Live: न्यू डे का साथ दे सकते हैं ब्रॉक लेसनर
डब्ल्यूडब्ल्यूई डे 1 पीपीवी इवेंट में ब्रॉक लेसनर यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रैंस का सामना कर सकते हैं। पिछले हफ्ते स्मैकडाउन में ट्राइबल चीफ का कोई भी सेगमेंट नही था। लेकिन इस हफ्ते हम द बल्डलाइन का सेगमेंट देख सकते हैं।

जहां ब्रॉक लेसनर के भी इस सेगमेंट में शामिल होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो इस बात की काफी हद तक उम्मीद है कि बल्डलाइन ब्रॉक लेसनर पर हमला करे। जहां हमें 3-ऑन- 1 अटैक देखने को मिल सकता है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो हमें न्यू डे भी रिंग में दिखाई दे सकते हैं जो बल्डलाइन का सफाया करने में ब्रॉक लेसनर की मदद कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- WWE Day 1 Matches: इस पीपीवी में The Usos करेंगे इनके खिलाफ अपनी टैग-टीम चैंपियनशिप डिफेंड, डब्ल्यूडब्ल्यूई ने किया मैच ऑफिशियल

WWE Smackdown Live: शिंसुके नाकामुरा को मिल सकता है चैलेंजर
ऐसा लगता है कि डब्ल्यूडब्ल्यूई भूल गई है कि कंपनी में अभी भी इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप मौजूद है। शिंसुके नाकामुरा को इस टाइटल को अपने नाम किए हुए तीन महीनों से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन उन्होंने अपने इस टाइटल को सिर्फ एक ही बार डिफेंड किया है।

एंजेल गार्जा, हम्बर्टो कैरिलो, सैमी जेन, हैप्पी कॉर्बिन आदि मिड-कार्ड सेगमेंट के कुछ ऐसे सुपरस्टार हैं जो इस टाइटल के लिए किंग ऑफ स्ट्रॉन्ग स्टाइल को चुनौती देने में सक्षम हैं। लेकिन क्या कोई सुपरस्टार इस हफ्ते शिंसुके नाकामुरा को इस टाइटल के लिए चुनौती देगा या नहीं। यह तो हमें इस हफ्ते के स्मैकडाउन के एपिसोड में ही पता चलेगा।

 

WWE

Editors pick