WWE
WWE Smackdown: क्या Charlotte Flair जल्द करने जा रही हैं फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन में वापसी? देखें ये रिपोर्ट

WWE Smackdown: क्या Charlotte Flair जल्द करने जा रही हैं फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन में वापसी? देखें ये रिपोर्ट

WWE Smackdown: क्या Charlotte Flair जल्द करने जा रही हैं फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन में वापसी? देखें ये रिपोर्ट
WWE Smackdown- Charlotte Flair Returns: पूर्व स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर (Former Smackdown Women’s Champion Charlotte Flair) जल्द ही डब्ल्यूडब्ल्यूई में वापसी करने वाली हैं। शार्लेट ने पिछले महीने रेसलमेनिया बैकलैश (WrestleMania Backlash) में एक आई क्वीट मैच में रोंडा राउजी (Ronda Rousey) का सामना किया था और इस मैच में उन्हें हार का सामना […]

WWE Smackdown- Charlotte Flair Returns: पूर्व स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर (Former Smackdown Women’s Champion Charlotte Flair) जल्द ही डब्ल्यूडब्ल्यूई में वापसी करने वाली हैं। शार्लेट ने पिछले महीने रेसलमेनिया बैकलैश (WrestleMania Backlash) में एक आई क्वीट मैच में रोंडा राउजी (Ronda Rousey) का सामना किया था और इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद शार्लेट अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार अंद्रादे एल इडोलो (Former WWE superstar Andrade El Idolo) से शादी करने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई से छुट्टी ले ली थी। लेकिन अब डब्ल्यूडब्ल्यूई के हाल के विज्ञापनों ने उनकी जल्द वापसी के संकेत दिए है।

ये भी पढ़ें- WWE Money in the Bank 2022: इस प्रीमियम लाइव इवेंट से अलग होने के बाद Rhea Ripley ने किया अपनी चोट का खुलासा, साथ ही अपनी वापसी पर भी दी ये अपडेट

WWE Smackdown: पीएनएसी एरिना में होने वाले शो के लिए शार्लेट फ्लेयर को किया गया है विज्ञापित
रेसलमेनिया बैकलैश में रोंडा राउजी से हारने के बाद कंपनी ने घोषणा की कि शार्लेट फ्लेयर के हाथ में चोट लग गई है और इसके बाद उन्हें ऑफ-स्क्रीन कर दिया गया। जिसके कारण उन्हें डब्ल्यूडब्ल्यूई से कुछ समय के लिए छुट्टी मिल गई थी।

लेकिन नई रिपोर्टों के अनुसार कुछ हालिया विज्ञापनों में उन्हें बैनर पर चित्रित किया है। यहां तक ​​कि डब्ल्यूडब्ल्यूई ने उन्हें समरस्लैम प्रीमियम लाइव इवेंट के विज्ञापनों में भी दिखाया है।

इसके साथ ही डब्ल्यूडब्ल्यूई ने हाल ही में उन विज्ञापनों को भी अपडेट किया है। जिसमें कंपनी ने इस गर्मी के अंत में फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन की उपस्थिति के लिए शार्लेट फ्लेयर को निर्धारित किया था। पीएनसी एरिना की आधिकारिक वेबसाइट ने 12 अगस्त को नॉर्थ कैरोलिना के रैले के पीएनसी एरिना में स्मैकडाउन के आगामी एपिसोड के लिए शार्लेट फ्लेयर को दिखाया था।

ये भी पढ़ें- WWE News: Cody Rhodes ने दी अपने संभावित रिर्टन के बारे में अपडेट, जानिए कब हो सकती है ‘द अमेरिकन नाइटमेयर’ की डब्ल्यूडब्ल्यूई में वापसी

इस वेबसाइट पर रोंडा राउजी, असुका, रिया रिप्ले और रॉ विमेंस चैंपियन बियांका बिलेयर जैसे कई अन्य सुपरस्टार भी शामिल हैं। पीएनसी एरिना ने फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन के 12 अगस्त एपिसोड के लिए टिकट बुकिंग के अपने स्लॉट भी खोल दिए हैं।

पीएनसी एरिना ने भले ही शार्लेट फ्लेयर की उपस्थिति का उल्लेख किया है। लेकिन डब्ल्यूडब्ल्यूई हमेशा की तरह आंतरिक रूप से चीजों को बदल सकती है,मगर समरस्लैम 2022 में या उससे पहले शार्लेट फ्लेयर के सामने आने की प्रबल संभावना है

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick