WWE Smackdown Highlights: डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन के इस हफ्ते के शो का सीधा प्रसारण टेक्सास, वर्थ, एफटी में डिकीज एरिना से हुआ। जिसकी शुरुआत रोमन रैंस (Roman Reigns) ने अपनी वापसी के साथ की और वहीं आज के शो का अंत बुच और ड्रयू मैकइंटायर (Butch and Drew McIntyre) के मैच से हुआ। लेकिन इस सबके अलावा भी आज कुछ चौंकाने वाले पल फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) के दौरान देखने को मिले तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं आज के स्मैकडाउन के टॉप 3 मोमेंट्स पर एक नजर।
ये भी पढ़ें- WWE RAW Preview: इस हफ्ते Brock Lesnar करेंगे मंडे नाइट रॉ में अपनी वापसी, साथ ही इन दो बड़े मैचों का भी हुआ ऐलान
WWE Smackdown Highlights: थ्योरी ने दिया रोमन रैंस के सेगमेंट में दखल
ACKNOWLEDGE HIM@WWERomanReigns @HeymanHustle #SmackDown pic.twitter.com/IlJHBcUecP
— WWE (@WWE) July 9, 2022
रोमन रैंस ने आज स्मैकडाउन में वापसी करते हुए अपने चचेरे भाईयों द उसोस और पॉल हेमैन के साथ रिंग में एंट्री की। जहां स्टेज पर मनी इन द बैंक थ्योरी भी नजर आए। इस सेगमेंट में रोमन ने कहा कि वह यहां प्राइवेट जेट से आए हैं और अपने परिवार से मिलकर काफी खुश हैं।
Should @WWERomanReigns and @HeymanHustle be worried about @BrockLesnar? #SmackDown pic.twitter.com/6EPsKsl960
— WWE (@WWE) July 9, 2022
इसके बाद उन्होंने पॉल हेमैन से उनकी परेशानी का कारण पूछा जिसके जवाब में उन्होंने कहा की उनकी परेशानी द बीस्ट इनकार्नेट ब्रॉक लेसनर है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब रोमन को ब्रॉक को हराने के लिए अपना तरीका बदलना होगा।
🤔🤔🤔@_Theory1 @WWERomanReigns @HeymanHustle #SmackDown pic.twitter.com/aRlmyBB20b
— WWE (@WWE) July 9, 2022
लेकिन इसके बाद ही थ्योरी ने अपने मनी इन बैंक ब्रीफकेस के साथ एंट्री की और रिंग के चारों तरफ चक्कर लगाने के बाद वह बैकस्टेज चले गए।
WWE Smackdown Highlights: रोंडा राउजी ने की नताल्या पर शानदार जीत हासिल
"I promise you, no one wants this championship more than me." – @YaOnlyLivvOnce #SmackDown pic.twitter.com/xEjTpxQGw6
— WWE (@WWE) July 9, 2022
स्मैकडाउन के आज के एपिसोड में लिव मॉर्गन एक सेगमेंट में नजर आईं। जहां माइकल कोल ने उनसे उनके संघर्षों के बारे में पूछा। लेकिन लिव के इस सेगमेंट में पहले नताल्या और फिर रोडा राउजी ने दखल दिया। जहां नताल्या ने रोंडा पर हमला भी किया।
Looks like we're getting @RondaRousey vs. @NatbyNature RIGHT NOW on #SmackDown pic.twitter.com/3ccaqmK4CU
— WWE (@WWE) July 9, 2022
लेकिन फिर लिव ने नताल्या को रिंग से बाहर धकेल दिया। इसके बाद रोंडा और नताल्या के बीच एक मैच देखने को मिला। जहां रोंडा ने पूरी तरह से फिट न होने के बावजूद नताल्या का इस मैच में बुरा हाल कर दिया और अंत में उन्हें एंकल लॉक लगाकर टैगआउट करने पर मजबूर कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली।
WWE Smackdown Highlights: ड्रयू मैकइंटायर ने किया शेमस पर तलवार से हमला
Is @WWESheamus okay?! #SmackDown pic.twitter.com/tLLzvym1WS
— WWE (@WWE) July 9, 2022
ड्रयू मैकइंटायर और शेमस को आज रात एक मैच में एक-दूसरे का सामना करना था। जिसका विजेता क्लैश एट द कासल में अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप मैच में रोमन रैंस का सामना करने वाला था। लेकिन इस मैच से पहले ही शेमस ने तबीयत खराब होने का नाटक किया और अपनी जगह बुच को इस मैच के लिए भेज दिया।
What a Claymore!!!@DMcIntyreWWE #SmackDown pic.twitter.com/OUCOa1VOyM
— WWE (@WWE) July 9, 2022
जिन्हें ड्रयू मैकइंटायर ने हरा दिया।लेकिन इस मैच के बाद रिज हॉलैंड ने मैकइंटायर पर अटैक करने के कोशिश की। लेकिन उन्होंने हॉलैंड को एक फ्यूचर शॉक डीडीटी लगा दी। इसके बाद शेमस ने रिंग में आने की कोशिश की।
This is FAR from over.@DMcIntyreWWE @WWESheamus #SmackDown pic.twitter.com/sieArvDvz5
— WWE (@WWE) July 9, 2022
लेकिन मैकइंटायर ने उन पर अपनी तलवार से हमला कर दिया। लेकिन तब ही शेमस एप्रन से नीचे कूद पड़े और मैकइंटायर की तलवार रिंग की रस्सियों से जाकर लग गई और रिंग की रस्सियां कट गई।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें