WWE Raw Results:डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ के इस हफ्ते के शो का सीधा प्रसारण नेब्रास्का के लिंकन में पिनाकल बैंक एरिना से हुआ था। जिसकी शुरुआत बियाका बिलेयर (Bianca Belair) के सेगमेंट से हुई थी और वहीं आज के शो का अंत बेकी लिच बनाम असुका (Becky Lynch and Asuka) के मनी इन द बैंक (Money in the Bank) क्वालिफायर मैच से हुआ था। लेकिन इन सबके अलावा भी आज रात मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) में कुछ बेहतरीन पल देखने को मिले। जिन्हें हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं आज के शो के टॉप 3 मोमेंट्स पर एक नजर।
WWE Raw Results: कार्मेला बनीं फैटल-5-वे मैच को जीतकर बियांका बिलेयर की नई चैलेंजर
Who's your favorite??#WWERaw pic.twitter.com/srnjUXLn2p
— WWE (@WWE) June 21, 2022
मंडे नाइट रॉ के आज रात के शो में बियांका बिलेयर को एक सेगमेंट करते हुए देखा गया। जहां बियांका ने बताया कि उनकी मनी इन द बैंक की प्रतिद्वंद्वी रिया रिप्ले इस प्रीमियम इवेंट लाइव इवेंट का हिस्सा नहीं बन सकती। इसलिए आज रात बेकी लिंच, असुका,लिव मॉर्गन, एलेक्सा बिल्स और कार्मेला के बीच एक फैटल-5-वे मैच होगा और इस मुकाबले का विजेता उनका नया चैलेंजर होगा।
WOW!@CarmellaWWE is going to #MITB to challenge @BiancaBelairWWE for the #WWERaw #WomensChampionship! pic.twitter.com/fTdTVCNBBq
— WWE (@WWE) June 21, 2022
बियांका की इस घोषणा के बाद यह मुकाबला शुरू हुआ। जहां कार्मेला ने लिव मॉर्गन को पिन करते हुए जीत हासिल की और वह बियांका की नई चैलेंजर बन गईं। जो अब मनी इन द बैंक में रॉ विमेंस टाइटल के लिए बियांका का सामना करेंगी।
WWE Raw Results: इलायस ने वापसी करते हुए किया केविन ओवंस पर अटैक
Have you ever wanted to do this to someone?@FightOwensFight #WWERaw pic.twitter.com/XVe0PJW8MT
— WWE (@WWE) June 21, 2022
रॉ के आज रात के एपिसोड में इलायस को वापसी करते हुए देखा गया। जहां उन्होंने अपने कॉन्सर्ट के दौरान घोषणा की कि वह अपने इस गाने को अपने भाई को डेडिकेट करेंगे और साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें वापसी करके काफी अच्छा लग रहा है। लेकिन जैसे ही वह गाना गाने लगे, तब ही केविन ओवंस ने आकर उन्हें बाधित कर दिया और कहा कि इलायस झूठ बोल रहे हैं।
You still got it! 👏👏 👏👏👏#WWERaw pic.twitter.com/CHTHQJNFKT
— WWE (@WWE) June 21, 2022
लेकिन तब ही स्क्रीन पर इजेक्यूल नजर आए जिसके बाद इजेक्यूल ने बताया कि वह बैकस्टेज हैं। इसके बाद इलायस ने केविन पर निशाना साधते हुए गाना गया। जिसके बाद ओवंस ने गुस्से में आकर इलायस का गिटार फेंक दिया। इसके बाद पहले तो इलायस ने उन पर एक नी-टू फेस लगाया और फिर अपने गिटार से ओवंस पर हमला कर दिया।
WWE Raw Results: असुका ने बनी विमेंस मनी इन द बैंक मैच की पांचवी कटेंडर
.@BeckyLynchWWE has been playing some @WWEgames!#WWERaw pic.twitter.com/OXYDBmMPpk
— WWE (@WWE) June 21, 2022
डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ के आज रात के मेन इवेंट में विमेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच का क्वालिफाइंग मैच हुआ। जिसमें असुका ने बेकी लिंच का सामना किया। दोनों के बीच यह मैच काफी शानदार रहा।
.@WWEAsuka is going to #MITB!!! pic.twitter.com/6a4ANzZvK8
— WWE (@WWE) June 21, 2022
लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में असुका ने बेकी लिंच को एक राउंडहाउस किक लगाकर पिन कर दिया। जिसके बाद असुका विमेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच की पांचवी कटेंडर बन गईं।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें