WWE Raw Highlights: डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ के इस हफ्ते के एपिसोड का सीधा प्रसारण सैन एंटोनियो के एटी एंड टी सेंटर से हुआ था। जिसकी शुरुआत ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) ने अपनी वापसी के साथ की थी और वहीं आज के शो का अंत डॉल्फ जिगलर (Dolph Ziggler) ने थ्योरी (Theory) पर अटैक करते हुए किया था। लेकिन इन सबके अलावा भी कुछ ऐसी चीजें थीं, जिन्हें देखकर फैंस पूरी तरह से हैरान रह गए। इन्हीं हैरान करने वाली कुछ चीजों को हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं आज के मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) टॉप 3 मोमेंट्स पर एक नजर।
WWE Raw Highlights: ब्रॉक लेसनर की वापसी और अल्फा अकेडमी पर अटैक
#TheBeast is back on #WWERaw!@BrockLesnar has arrived. pic.twitter.com/RYgbydEJbZ
— WWE (@WWE) July 12, 2022
रॉ के आज के एपिसोड में ब्रॉक लेसनर को अपनी वापसी करते हुए देखा गया। जहां पहले तो उन्हें पॉल हेमैन ने और फिर थ्योरी ने बाधित किया। थ्योरी ने इस सेगमेंट में समरस्लैम में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन और अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन दोनों बनने का दावा किया।
👀 @_Theory1@HeymanHustle #WWERaw pic.twitter.com/zl8GvHr1TL
— WWE (@WWE) July 12, 2022
इसके अलावा थ्योरी ने ब्रॉक को एलिमिनेशन चैंबर की एक क्लिप भी दिखाई। जिसके बाद उन्होंने कहा कि वह ब्रॉक के उस हमले को अभी तक भूले नहीं हैं। लेकिन तब ही अल्फा अकेडमी रिंग साइड पर आ गई और उन्होंने ब्रॉक पर अटैक कर दिया।
😲😲😲😲😲😲😲😲😲@BrockLesnar #WWERaw pic.twitter.com/Xv1odHSwGs
— WWE (@WWE) July 12, 2022
लेकिन ब्रॉक ने पलटवार करते हुए अल्फा अकेडमी का ही बुरा हाल कर दिया। इसके बाद लेसनर ने रिंग के बाहर स्टील स्टेप्स से गेबल और ओटिस पर अटैक किया और फिर दोनों पर कई चेयर शॉट लगाए। इसके बाद ब्रॉक ने ओटिस को अनाउंस टेबल पर एक F5 भी लगाया।
WWE Raw Highlights: बेकी लिंच की वजह से बियांका हारी रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच
Who is more 🔥 on the 🎤?@BeckyLynchWWE @BiancaBelairWWE #WWERaw pic.twitter.com/qgFbhT9jrZ
— WWE (@WWE) July 12, 2022
बियांका बिलेयर ने आज रात रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच में कार्मेला का सामना किया। दोनों फीमेल सुपरस्टार्स के बीच यह मैच काफी शानदार रहा। मैच के अंतिम क्षणों में कार्मेला और बियांका दोनों रिंगसाइड पर थीं। इसके बाद कार्मेला रिंग में चली गईं।
How does #WWERaw Women's Champion @BiancaBelairWWE make it look so effortless?! pic.twitter.com/2f6UqRBxMi
— WWE (@WWE) July 12, 2022
लेकिन जैसे ही बियांका रिंग में जाने लगीं, तब ही बेकी ने उन पर हमला करने की कोशिश की।जिसे बियांका देख लिया और फिर बेकी और बियांका के बीच बहस होने लगी। जिसकी वजह से बियांका 10 काउंट होने से पहले रिंग में नहीं पहुंच पाईं और इसी वजह कार्मेला काउंटआउट से इस मैच को जीत गईं।
Here's one for the road, @CarmellaWWE.@BiancaBelairWWE #WWERaw pic.twitter.com/1gG1X72qGf
— WWE (@WWE) July 12, 2022
लेकिन टाइटल चेंज नहीं हुआ। इसके बाद कार्मेला ने अपनी जीत का जश्न रॉ विमेंस चैंपियनशिप के साथ मनाया। जिसकी वजह से बियांका काफी गुस्से में आ गईं और उन्होंने कार्मेला को रिंग के बीच में केओडी लगा दी।
ये भी पढ़ें- WWE Smackdown Preview: अगले हफ्ते एक्शन में नजर आएंगी Liv Morgan, साथ ही Theory का भी होगा इस सुपरस्टार से सामना
WWE Raw Highlights: डॉल्फ जिगलर की रॉ में वापसी और थ्योरी पर अटैक
.@HEELZiggler with the save!#WWERaw pic.twitter.com/qALIHQwIVl
— WWE (@WWE) July 12, 2022
मंडे नाइट रॉ के आज के मेन इवेंट में डॉल्फ जिगलर को अपनी वापसी करते हुए देखा गया। डॉल्फ ने अपनी यह वापसी उस समय की, जब बॉबी लैश्ले और रिडल थ्योरी और सैथ रॉलिंस का सामना कर रहे थे। इस मैच के बीच में ही अचानक से डॉल्फ का म्यूजिक हिट हुआ और वह रिंगसाइड पर आकर बैठ गए।
SUPERKICK TO THEORY!!!@HEELZiggler #WWERaw pic.twitter.com/ohHzMyM6KV
— WWE (@WWE) July 12, 2022
लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में जब थ्योरी रोप्स का सहारा लेकर रिडल को रोलअप पिन करने की कोशिश कर रहे थे, तब ही जिगलर ने उनके पैर रस्सियों पर से हटा दिए। जिसके बाद रिडल ने थ्योरी को आरकेओ लगाकर इस मैच में जीत हासिल कर ली। लेकिन जैसे ही मैच का अंत हुआ वैसे ही जिगलर ने रिंग में आकर थ्योरी को एक सुपरकिक लगा दी।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें