WWE
WWE News: Bobby Lashley इस साल बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड, जानिए कौन सी उपलब्धि हासिल करने वाले हैं नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन

WWE News: Bobby Lashley इस साल बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड, जानिए कौन सी उपलब्धि हासिल करने वाले हैं नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन

WWE News: Bobby Lashley इस साल बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड, जानिए कौन सी उपलब्धि हासिल करने वाले हैं नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन
WWE News: यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बॉबी लैश्ले (United States Champion Bobby Lashley) इस समय मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) पर एक बेबीफेस के रूप में काम कर रहे हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई के साथ उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान दो बार डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया और यहां तक कि उन्होंने ब्रॉक लेसनर (Brock […]

WWE News: यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बॉबी लैश्ले (United States Champion Bobby Lashley) इस समय मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) पर एक बेबीफेस के रूप में काम कर रहे हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई के साथ उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान दो बार डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया और यहां तक कि उन्होंने ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) पर भी जीत हासिल की।

इसके अलावा उन्होंने हाल ही में मनी इन द बैंक  में थ्योरी को हराकर तीसरी बार यूएस टाइटल जीता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉबी लैश्ले को डब्ल्यूडब्ल्यूई टीवी पर पिन किए बिना एक साल पूरा होने जा रहा है।

ये भी पढ़ें- WWE News: Big E ने अपनी गर्दन की चोट पर दी ये सकारात्मक अपडेट, इस साल मार्च में मैच के दौरान हुई थी स्मैकडाउन सुपरस्टार को ये इंजरी

बॉबी को आखिरी बार रॉ के 27 सितंबर 2021 के एपिसोड में पिन किया गया था। जहां बिग ई ने अपना मनी इन द बैंक उन पर कैश इन किया था और बॉबी को पिन करके वह नए डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन बन गए थे। लेकिन अब बॉबी इस साल सिंतबर में पिन हुए बिना अपना एक साल पूरा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- WWE Nxt Great American Bash 2022 Results: Cora Jade और Roxanne Perez के टाइटल हासिल करने से लेकर Bron Breakker पर पीछे से हमला होने तक ये हैं आज के शो टॉप 3 मोमेंट्स, आपने देखे क्या

WWE News: समरस्लैम में बॉबी लैश्ले करने वाले हैं थ्योरी के खिलाफ अपनी यूएस चैंपियनशिप डिफेंड

मनी इन द बैंक में ऑल माइटी बॉबी लैश्ले थ्योरी को हराकर नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बने थे। लेकिन अब समरस्लैम में वह अपने इसी टाइटल को थ्योरी के खिलाफ ही डिफेंड करने जा रहे हैं। जिसे डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से ऑफिशियल भी कर दिया गया है।

तीसरी बार यूएस चैंपियन बनने के बाद यह लैश्ले का पहला टाइटल डिफेंस देखना होगा। जिसमें यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या लैश्ले अपने इस टाइटल को बरकरार रख पाते हैं या फिर थ्योरी अपने करियर में दूसरी बार यूएस चैंपियन बनते हैं।

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick